Posted by : achhiduniya 02 December 2021

कई देशों में कोरोना के खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद से लॉकडाउन लगाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं देश में वैक्सीन के बूस्टर डोज लगाने को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है। देश में ओमिक्रोन के मिलने के बाद लॉकडाउन लगाने पर पूछे गए सवाल पर नीति 
{स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल}
 आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि अभी इसकी     ज़रूरत नहीं है। जो नई चुनौती है, उसका हम मुकाबला करेंगे और इसके   लिए हमारे पास सभी चीज़ें उपलब्ध है। हमें डरना नहीं है। लोगों की   ज़िम्मेदारी हैं कि वे मास्क पहने। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल   ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में अभी ओमिक्रोन की विशेषताएं, प्रभाव   यह  सब समझा जा रहा है। वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के लिए अध्ययन   किया जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके 

{डॉक्टर वी के पॉल}


आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे। डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि 125 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है और 89 फिसदी को पहली डोज लग चुकी है। हर घर दस्तक कार्यक्रम की वजह से वैक्सीन में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के दो केस की पुष्टि हुई है। दोनों ही मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल और 46 साल के दो लोगों में 

ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है और इसके हल्के लक्ष्ण हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के दोनों मरीज दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। दोनों बिजनेसमैन हैं, एक 11 तारीख और दूसरे 20 तारीख को भारत आए थे। वैरिएंट की खबर सामने आने के बाद कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट ने साउथ अफ्रीका से लौटे 93 लोगों को ट्रैक किया था, जिसमें ये दो पॉजिटिव पाए गए थे, इनके सैंपल आगे ओमिक्रोन वैरिएंट की जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनो की हालत स्थिर 
है और आइसोलेशन में हैं। वहीं आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले आए हैं,लेकिन पैनिक करने की जरूरत नहीं है। कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए। लव अग्रवाल ने आगे कहा कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए। 
वहीं डब्लूएचओ के मुताबिक इस वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं। रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है। ओमिक्रोन के खतरों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन पर हमें ध्यान देना है, उसी तरह मास्क और बाकी चीज़ें जैसे हाथ धोना जारी रखना है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -