- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- क्या है आइडेंटिटी डिसऑर्डर या जेंडर डायसोफोरिया...?
Posted by : achhiduniya
01 December 2021
जेंडर डायसोफोरिया या
आइडेंटिटी डिसऑर्डर वह स्थिति है जिसमें एक पुरुष महिला की तरह और एक महिला पुरुष
की तरह व्यवहार करती है। दोनों को विपरीत लिंग का व्यवहार और लिविंग स्टाइल अच्छी
लगती है यानी एक पुरुष के अंदर महिला और एक
महिला के अंदर पुरुष होता है। दोनों अपने अंदर के स्वभाव जैसा होना चाहते हैं और
विपरीत लिंग का बर्ताव ही उन्हें अच्छा लगता है। जेंडर
डायसोफोरिया या आइडेंटिटी डिसऑर्डर के लक्षण दिखाई देने की उम्र नहीं होती। कुछ
बच्चों में ये लक्षण करीब 12 साल की उम्र से दिखाई देने
लगते हैं, तो कुछ बच्चे बचपन से विपरीत लिंग जैसी हरकतें करने लगते हैं।
हम समाज में कई बार दखते हैं कि कोई लड़का लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है, मेकअप करता और उसके हाव-भाव भी लड़कियों की तरह ही होते हैं, तो इस स्थिति में वह जेंडर डायसोफोरिया से ग्रसित होता है। वहीं, जब कोई लड़की लड़कों जैसे लाइफ स्टाइल अपनाती है, कपड़े पहनती है उसे भी आइडेंटिटि डिसऑर्डर होता है।