Posted by : achhiduniya 09 January 2022

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और भारतीय चिकित्सा संघ {IMA} के पूर्व सचिव डॉक्टर रवि मलिक से सवाल और उनके जवाब। सवाल:-अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और अब कोराना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन आया है। फ्रांस में तो आईएचयू स्वरूप ने भी दस्तक दे दी है। आगे क्या? जवाब:-वायरस जैसे-जैसे फैलता है, वह अपना स्वरूप बदलता है। आईएचयू अभी फ्रांस में शुरू हुआ है। आगे कोरोना के नए स्वरूप भी आ सकते हैं। इस पर तो नजर रखनी ही होगी। हमें इस वायरस को स्वरूप बदलने से रोकना है तो हमें ही सावधानी बरतनी 
होगी। स्वरूप बदलने का मौका ही ना दें, क्योंकि यह जितना फैलेगा, उतनी ही आशंका इसके स्वरूप बदलने की है।# सवाल:- हर किसी के मन में यही सवाल है। कब मिलेगी इस महामारी से निजात? जवाब:- संभवत: तीन से चार लहर के बाद इसे समाप्त हो जाना चाहिए, लेकिन यह महामारी अप्रत्याशित है। कोरोना के और स्वरूप भी आ सकते हैं। इसलिए, इस बारे में कोई भी भविष्यवाणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन 

संभवत: और ज्यादा लहर ना आए। क्योंकि हम लोगों की इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधकता) भी बढ़ रही है। टीका भी लग रहा है। स्वरूप भी हल्का पड़ रहा है। तो हो सकता है आने वाले समय में यह महामारी उतना ज्यादा कहर ना डाले।# सवाल:- तो क्या हम तीसरी लहर में प्रवेश कर चुके हैं और यदि ऐसा है तो इसका चरम कब तक आने का अनुमान लगाया जा सकता है? जवाब:- अभी मामले और तेजी से बढ़ने लगे हैं। आने वाले दो हफ्तों में देखना होगा यह स्थिति क्या 
रूप लेती है। तब हमें पता चलेगा कि यह किस दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन हम तीसरी लहर के मध्य में पहुंच गए हैं और इससे इंकार नहीं किया जा सकता। संक्रमण की रफ्तार यही रही तो फरवरी में यह अपने चरम पर पहुंच सकता है।# सवाल:- ओमिक्रॉन की संक्रामकता को लेकर सभी की राय एक जैसी है,लेकिन यह कितना खतरनाक है, इसे लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। आपकी राय? जवाब:- बहुत खतरनाक नहीं है। तुलनात्मक रूप से देखें और अभी तक अनुभवों के 

आधार पर कहूं तो ओमिक्रॉन का स्वास्थ्य पर प्रभाव डेल्टा व कोराना के अब तक आए अन्य स्वरूपों के मुकाबले कम हैं। इस बार संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कोरोना से अधिकांश मौते संक्रमण के फेफड़ों तक पहुंचने से होती हैं, लेकिन इसे हल्का बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह सिर्फ जुकाम भर नहीं है, इसलिए बहुत सावधान ओर सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह जानलेवा भी हो सकता है।# सवाल:- कोविड-19 महामारी के तेजी से बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। कैसे देखते हैं आप इस स्थिति को? जवाब:- संक्रमण तो काफी फैल रहा है। 
आने वाले समय में यह रुकेगा नहीं बल्कि और फैलेगा। क्योंकि यह बहुत ही संक्रामक स्वरूप लेकर आया है। आप देखिए, अमेरिका ने भारत के मुकाबले ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया, इसके बावजूद वहां पर यह इतनी तेजी से फैल गया है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में संक्रमण के करीब नौ लाख मामले आए हैं। ब्रिटेन में पौने दो से दो लाख के करीब मामले रोजाना आ रहे हैं। भारत की आबादी के मुकाबले उनकी आबादी तो कुछ भी नहीं है। लिहाजा यहां भी यह फैलेगा। यहां अभी 14 लाख के करीब जांच हुई है। जांच का दायरा बढ़ेगा तो देश में मामले और बढ़ेंगे। क्योंकि बहुत सारे मामले बगैर लक्षणों वाले हैं, बहुत से 
लोग जांच भी नहीं करवा रहे हैं और बहुत सारे लोग घरों में जांच करा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद यदि संक्रमण के मामले लाख की संख्या में आ रहे हैं तो मतलब साफ है कि यह आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेंगे। घबराना नहीं है। सावधानी बरतनी होगी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-अवैध धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग के तार जाकिर नाईक से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर।@ संसद मानसून सत्र तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, दोनों सदन गुरुवार तक के लिए स्थगित।@ देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू इलेक्शन कमीशन जल्द करेगा तारीख का ऐलान।@ भारत ने पाकिस्तान पर कर दी एक और कार्रवाई, विमानों की एंट्री पर लगे बैन को बढ़ाया।@ IRCTC घोटाला-5 अगस्त को कोर्ट सुनाएगी फैसला लालू समेत 14 लोगों पर है आरोप।@ बांग्लादेश की मदद करेगा भारत विमान हादसे में घायल लोगों के लिए भेजेगा डॉक्टरों की टीम।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान Air India के फ्लाइट में लगी आग हांगकांग से आ रहा था ये विमान।@ आतंकी धमकी की चेतावनी के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सुरक्षा बढ़ाई गई।@बिहार-पटना में पुलिस और जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प प्रशांत किशोर के साथ भी धक्का-मुक्की।@ मुंबई में बड़ी साइबर ठगी बुजुर्ग महिला से अपराधियों ने लूट लिए 7.88 करोड़।@ पंजाब कैबिनेट ने लैंड पूलिंग पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी सरकार नहीं छीनेगी किसी की जमीन।@ गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके से हिली धरती रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई तीव्रता।@ बंगाल में लोगों को भेजा गया NRC का नोटिस ममता बनर्जी बोलीं- यह उनकी पहचान पर हमला।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © 2025 AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -