- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट में क्या है अंतर व लक्ष्ण...?
Posted by : achhiduniya
09 January 2022
कोविड-19 के नए स्ट्रेन ओमिक्रोन के
देश में करीब 2,600 से अधिक केस हो गए हैं। इस वेरिएंट की शुरूआत
दक्षिण अफ्रीका से हुई थी और इसके बाद वह पूरी दुनिया में पैर पसार चुका है वहीं
ओमिक्रोन को पिछले डेल्टा वेरिएंट से घातक माना जा रहा है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह बहुत ही कम समय में अधिक लोगों को
संक्रमित कर सकता है। वहीं भारत में ओमिक्रोन और डेल्टा दोनों से संक्रमितों की
संख्या लगातार बढ़ती जा रही
है, लेकिन इन दोनों वेरिएंट के लक्षणों में कुछ अंतर है जिनके बारे
में जानना काफी जरूरी है। ओमिक्रोन और डेल्टा के लक्षणों में क्या अंतर हैं। ओमिक्रोन
वेरिएंट और डेल्टा वेरिएंट दोनों ही कोविड-19 के वेरिएंट हैं। वहीं साल 2020 में
पहली बार डेल्टा वेरिएंट की पहचान इंडिया में हुए थी। वहीं ओमिक्रोन की पहचान
नवंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। ओमिक्रोन वेरिएंट और डेल्टा
वेरिएंट के लक्षणों में कुछ अंतर देखे गए हैं। ओमिक्रोन के लक्षणों में थकान, जोड़ों का दर्द,
सर्दी
सिरदर्द और सर्दी के चार सामान्य लक्षण हैं। वहीं नाक बहना, छींक आना, गले में खराश और भूख ना लगना
जैसे लक्षण भी ओमिक्रोन के हो सकते हैं। डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों में गंध और
स्वाद की हानि सबसे बड़ा लक्षण है, लेकिन
इसके साथ ही गला खराब होना, नाक बहना, सिरदर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं।