- Back to Home »
- National News »
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की डिजिटल स्वरूप प्रतिमा इंडिया गेट के पास स्थापित कर पीएम मोदी ने कही यह बात...
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की डिजिटल स्वरूप प्रतिमा इंडिया गेट के पास स्थापित कर पीएम मोदी ने कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
23 January 2022
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज़ादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान
और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेगा। ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की
संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का
काम किया गया। पीएम मोदी ने कहा, नेताजी सुभाष कुछ ठान लेते
थे तो फिर उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाती थी। हमें नेताजी सुभाष की ‘Can
Do, Will Do’ स्पिरिट से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने
कहा, मैं 21 अक्टूबर
2018 का वो दिन भी नहीं भूल सकता जब
आजाद हिंद सरकार के 75 वर्ष हुए थे। लाल किले में हुए विशेष समारोह में मैंने आजाद
हिंद फौज की कैप पहनकर तिरंगा फहराया था। वो पल अद्भुत है, अविस्मरणीय
है।
पीएम मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी
सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने कहा, जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित
किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप
में
इंडिया गेट के पास स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान
पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी। पीएम ने कहा,हमने
रिलीफ, रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन पर जोर देने के साथ ही
रिफॉर्म पर भी बल दिया है। हमने NDRF
को मज़बूत किया, उसका आधुनिकीकरण किया,
देश भर में उसका विस्तार किया। स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर प्लानिंग
और मैनेजमेंट तक, बेस्ट पॉसिबल प्रैक्टिस को अपनाया गया। पीएम
ने कहा,नेताजी जिन्होंने हमें
स्वाधीन और सम्प्रभु भारत का
विश्वास दिलाया था, जिन्होंने बड़े गर्व, आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता
की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा। इसके अलावा पीएम
मोदी ने भाषण के दौरान आपदा प्रबंधन पर भी बात की। उन्होंने कहा, 2001 में गुजरात में भूकंप आने के बाद जो कुछ हुआ,उसने
आपदा प्रबंधन के मायने बदल दिए। हमने तमाम विभागों और मंत्रालयों को राहत और बचाव
के काम में झोंक दिया। उस समय के जो अनुभव थे,उनसे सीखते हुए
ही 2003 में गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाया गया। पीएम ने कहा,