Posted by : achhiduniya 15 January 2022

बीजेपी की ओर से गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर यह बयान दिया था कि शिवसेना की गोवा में लड़ाई बस इतनी है कि इस बार उनके उम्मेदवारों को नोटा के बराबर भी वोट मिल पाता है या नहीं और उनकी जमानत जब्त होने से बच पाती है या नहीं। अब उन्होंने गोवा में एनसीपी के चुनाव लड़ने की बात पर भी तंज कसे हैं। फडणवीस ने कहा है कि शरद पवार  की पार्टी महाराष्ट्र के साढ़े तीन जिलों में फैली गली-मोहल्लों की पार्टी है। उनकी पार्टी के बारे में यही कहा जा सकता है कि पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
जिसमें मिला दो उस रंग जैसा। उत्तर प्रदेश में वो सपा के साथ मिलकर सपा जैसी हो जाती है और महाराष्ट्र में वो कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिल कर उन जैसी हो जाती है। उनका अपना कोई वजूद नहीं है। इसलिए उनकी अपनी कोई ताकत भी नहीं है। ऐसे में गोवा में उन्हें सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है। देवेंद्र फडणवीस के इस ताने का जवाब राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया है। अजित पवार ने कहा कि शरद पवार की ऊंचाई और राष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा किए 
गए कामों की अहमियत को देखते हुए नई पीढ़ी के लोगों को उन पर कुछ बोलने से पहले थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे लेकिन महा विकास आघाड़ी सरकार बनने की वजह से वे मुख्यमंत्री नहीं रहे। अब वे बीजेपी की ओर से गोवा के चुनाव प्रभारी हैं। इस पर चुटकी लेते हुए अजित पवार ने कहा,महाराष्ट्र के बारे में आप मुझसे कुछ भी पूछिए, मैं उसका ठोस और सटीक जवाब दूंगा। देश की राजनीति पर हमारे वरिष्ठ नेता बोलते हैं,लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि किसी को भी छोटा समझने की भूल ना करें अगर हम कहना चाहें तो 
बहुत कुछ कहा जा सकता है। राजनीतिक जीवन में मैंने 30 साल गुजारे हैं। मुझे बारामती के लोगों ने सांसद बना कर भेजा था,लेकिन छह महीने में मैं वापस आ गया। शरद पवार को दिल्ली जाना पड़ा और मैं महाराष्ट्र की राजनीति में आ गया। महाराष्ट्र के काम से मैं संतुष्ट हूं। मेरा काम यहां अच्छी तरह से चल रहा है। फडणवीस के बयानों का जवाब एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक, प्रफुल्ल पटेल या राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी हमारी बहन सुप्रिया सुले जैसे लोग देंगे। शरद पवार के कद की ऊंचाई का ध्यान रखते हुए और देश के लिए उनके किए हुए काम और उनके सम्मान का भान रखते हुए नई पीढ़ी को उन पर बात करनी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -