- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- फूड पॉइजनिंग से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय....
Posted by : achhiduniya
08 February 2022
जब हम फूड पॉइजनिंग के
शिकार होते हैं। कभी कुछ बासा खाने पर, ऐसा
भोजन जिस पर ध्यान न दिया गया हो और फफूंद लगा हो या खाने में ऐसा कोई तत्व आ जाए
जिसे हजम करना आसान न हो तो यही हाल होता है। जब भी आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हों
तो घबराए नहीं और हालत बिगड़ने से पहले कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर देखें। दही में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं। ये डाइजेशन के लिए भी
अच्छी है, साथ ही पेट को राहत भी देता है। काला नमक मिलाकर दही खाने से
फूड पॉइजनिंग का असर कम होता है।#
लहसुन:- लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। खाली पेट एक या दो कली
लहसुन खाने से डाइजेशन ठीक रहता है। हालांकि फूड
पॉइजनिंग बहुत ज्यादा हो तो स्थिति थोड़ी काबू में आने के बाद ही लहसुन का नुस्खा
अपनाना बेहतर होगा।# नींबू का रस:- नींबू में कई
ऐसे गुण होते हैं जो डाइजेशन को ठीक रखते हैं और किसी इंफेक्शन या रोगों से लड़ने
की ताकत देते हैं। ये एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल
और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है। नींबू पानी के इन्हीं गुणों के चलते इससे फूड
पॉइजनिंग वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। आप चाहें तो
खाली पेट, गुनगुने पानी में नींबू पिएं या फिर नींबू का मीठा रस
बनाकर पी
सकते हैं।#
सेब का सिरका:- सेब का
सिरका डाइजेशन को तेज करता है। ये मेटाबॉलिक रेट बढ़ा
देता है जिसकी वजह से खराब तत्व जल्दी प्रोसेस हो जाते हैं। गुनगुने पानी में दो
चम्मच सिरका डालकर पीने से खराब बैक्टीरिया जल्दी खत्म हो जाते हैं।# अजवाइन, जीरा और कालानमक:- अगर डिहाइड्रेशन हो या फिर पेट में मरोड़ हो
रही हो तो इन तीनों का मिश्रण सही असर करेगा। अजवाइन और जीरे को सेंक कर पीस लें। एक
चुटकी कालानमक मिलाएं और इस मिश्रण
को फांक लें। फूड पॉइजनिंग की वजह से पेट में होने
वाली मरोड़ में आराम मिलेगा।# तुलसी के पत्ते:- तुलसी के
पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। तुलसी पेट से संबंधित रोगों में भी कारगर है। फूड
पॉइजनिंग होने पर तुलसी को दही में मिलाकर, नमक
डालकर खा सकते हैं। दही के साथ न चाहें तो सिर्फ तुलसी की पत्तियों की चाय बनाकर
पी जाएं।