- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस की जीत पर ही संशय जताया कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने...
Posted by : achhiduniya
08 February 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वायनाड से सांसद राहुल गांधी के चरणजीत सिंह
चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के फैसले पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह किसी पद के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हुए थे। सिद्धू
ने कहा, अगर विधानसभा में कांग्रेस के 60
विधायक नहीं पहुंचते हैं तो कौन मुख्यमंत्री बनता है इसका कोई प्रश्न ही नहीं रह
जाएगा। सिद्धू ने कहा,अगर आपके 60 विधायक नहीं जीतते को
मुख्यमंत्री ही कहां रह जाएगा? इसलिए घोड़े से आगे गाड़ी को
मत रखिए। ये पूछे जाने
पर कि क्या वह चुनाव के नतीजों को लेकर सशंकित हैं? सिद्धू ने कहा,राजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं है। 2017 में आम आदमी पार्टी की जीत की संभावनाओं का उदाहरण देते
हुए सिद्धू ने कहा,आखिरी बार आप ही आप के खाते में 110 सीटें जाने
का राग आलाप रहे थे। क्या हुआ? ये कि पंजाब के लोग फैसला लेंगे और अगर हमारे 60 विधायक जीतते
हैं तो हम मुख्यमंत्री चुनेंगे अगर हमारे 60 विधायक ही नहीं होंगे तो पूरी बात ही
पलट जाएगी। कोई और सरकार का गठन करेगा या
फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी, ये सब भगवान के हाथ में है। यह पूछे जाने पर कि जब राहुल गांधी
ने रविवार को घोषणा की तो क्या वह चौंक गए, उन्होंने
कहा, क्यों? क्या आपको लोगों के जीवन को
बदलने के लिए पद की जरूरत है? क्या महात्मा गांधी के पास कोई
पद था? क्या विनोबा भावे के पास कोई पद था? वे सभी जो नर्मदा के लिए लड़े, क्या
उनके पास कोई पद था? नाम और शोहरत कभी भी स्थायी
नहीं होते।