- Back to Home »
- Discussion »
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रिहाई का पंजाब के चुनाव पर क्या होगा सियासी असर...?
Posted by : achhiduniya
08 February 2022
अपनी शिष्यों से बलात्कार के मामले में वर्तमान में रोहतक की सुनारिया
जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को तीन सप्ताह की
छुट्टी (फर्लो) दी गई है। जेल के एक अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के लिए डेरा
प्रमुख की रिहाई की पुष्टि की है। इससे
पहले
उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से
सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई थी, लेकिन
इस बार उसे फर्लो दी गई है। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि
कानून के अनुसार, हर कैदी का फरलो पाने का अधिकार
है और यही डेरा
प्रमुख पर भी लागू होता है। राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक
महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जहां 20
फरवरी को मतदान होगा। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का पंजाब की कई विधानसभा
सीटों पर प्रभाव है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर
लाल खट्टर ने कहा कि गुरमीत राम रहीम को फर्लो देने का किसी चुनाव से कोई
लेना-देना नहीं है, उन्होंने जोर देकर कहा कि डेरा प्रमुख को
प्रक्रियाओं के अनुसार, फर्लो मिली है। बॉलीवुड
अभिनेता माही गिल और पंजाबी अभिनेता हॉबी धालीवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद
खट्टर एक मीडिया ब्रीफिंग