- Back to Home »
- Discussion »
- युद्धग्रस्त यू्क्रेन से भारत वापस लौट रहे स्टूडेंट्स की आगे की स्टडी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही यह बात
युद्धग्रस्त यू्क्रेन से भारत वापस लौट रहे स्टूडेंट्स की आगे की स्टडी पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही यह बात
Posted by : achhiduniya
03 March 2022
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त
सचिव लव अग्रवाल ने सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि जो यूक्रेन
से भारतीय स्टूडेंट्स आ रहे हैं, उनकी
आगे की स्टडी कैसे सुनिश्चित की जाएगी और क्या सरकार इस बारे में कुछ प्लान कर रही
है? उन्होंने कहा कि हम विदेश मंत्रालय से संपर्क में काम कर रहे
हैं। लव अग्रवाल ने कहा है कि युद्धग्रस्त यू्क्रेन से भारत वापस लौट रहे स्टूडेंट्स
की आगे की स्टडी के बारे में जैसी भी सिचुएशन होंगी, उसके मुताबिक निर्णय लिया जाएगा। ये मुश्किल भरा
समय है। छात्रों
के लिए देश वापसी पर नियमों में ढील दी गई। आगे भी स्थिति के हिसाब से उनके लिए
फैसला लिया जाएगा। हमें इस बात को समझना होगा कि स्थिति चिंताजनक हैं। सम्बंधित
डिवीज़न इस पर नज़र बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के बीच
वहां अब भी सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं। भारत सरकार की ओर से वहां फंसे भारतीयों
को निकालने के लिए प्रयास अब भी जारी है। विदेशी मामलों पर संसदीय परामर्श समिति
की बैठक में भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की प्राथमिकता पर ज़ोर दिया गया
है।
बैठक में विपक्षी पार्टियों के सांसद सदस्यों ने
यूक्रेन संकट पर सरकार के स्टैंड पर अपनी सहमति जताई है। बैठक में भारतीय छात्रों
को सुरक्षित वापस लाने की बात दोहराई गई है।