- Back to Home »
- Discussion , State News »
- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के बाद अपात्र किसानो पर होगी कार्रवाई...
Posted by : achhiduniya
26 May 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अब
सरकारी योजनाओं में अपात्र लोगों को खोजने का काम सख्ती से चल रहा है। पहले राशन
कार्ड वापसी के बाद अब
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। इस क्रम में बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल में
करीब 9000 से ज्यादा किसानों से अब 3 करोड़
से अधिक पैसा वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश में 3 लाख से
ज्यादा किसान सम्मान निधि के अपात्र पाए गए हैं। महोबा जिले की बात करें तो करीब 1000 किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस
मिला है। उपकृषि निदेशक के मुताबिक किसानों से 17 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। चूंकि मई के बाद किसान
सम्मान निधि की 11वीं किस्त आनी है, इसी के
चलते EKYC का काम जोरों पर है। उत्तर प्रदेश में अपात्र किसानों से करीब 200 करोड़ रुपए वसूले जाने हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आयकर दाताओं
की लिस्ट भेजी है, जिसमें अपात्र किसानों की आमदनी ढ़ाई लाख से
ज्यादा बताई गई है। हालांकि किसानों की शिकायत है कि उनको पता ही नहीं है कि वसूली