Posted by : achhiduniya 31 May 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 साल पहले 2015 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना {PMJJBY} और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना {PMSBY} ये दोनों बीमा योजना लॉन्च की थी। वित्त मंत्रालय ने बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना {PMJJBY} और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना {PMSBY} के ज्यादा क्लेम और कम प्रीमियम आमदनी को देखते हुए पहली बार यह बढ़ोतरी की गई है। क्लेम बढ़ने की वजह से बीमा कंपनियों को नुकसान हो रहा था। इसलिए प्रीमियम को पहले से ज्यादा व्यवहारिक बनाया गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 
{PMJJBY} और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना {PMSBY} के प्रीमियम में पहली बार वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 1 जून, 2022 यानी कल से लागू हो जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए अब 330 रुपये की बजाय 436 रुपये सालाना प्रीमियम देना होगा। जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम राशि 20 रुपये हो गई है। पहले यह 12 रुपये सालाना थी। इन दोनों योजनाओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। वित्त मंत्रालय को 
उम्मीद है कि प्रीमियम की राशि में बढ़ोतरी से निजी बीमा कंपनियां इसकी ओर आकर्षित होंगी। इससे देश के ज्यादा से ज्यादा लोग इसके दायरे में आ पाएंगे। 31 मार्च, 2022 तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 6.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। सरकार ने इसे 5 साल में बढ़ाकर 15 करोड़ सब्सक्राइबर्स करने का लक्ष्य रखा है। बीमा नियामक इरडा के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च, 2022 तक PMJJBY का क्लेम रेशियो 145.24 फीसदी था। जबकि PMSBY का क्लेम रेशियो 221.61 फीसदी था। इसी तरह संयुक्त अनुपात (क्लेम रेशियो और एक्सपेंस रेशियो का टोटल) क्रमशः 163.98 फीसदी और 254.71 फीसदी रहा। लॉन्चिंग से लेकर 31 मार्च, 2022 तक PMJJBY के तहत बीमा कंपनियों ने 9,737 करोड़ रुपये का प्रीमियम वसूला है और 14,144 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान किया है। वहीं PMSBY के तहत प्रीमियम वसूली 1,134 करोड़ रुपये और क्लेम भुगतान 2,513 करोड़ रुपये रही।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 92,000 टन LPG वाले दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, दो-ढाई दिन में पहुंचेंगे भारत। @ यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला।@ जगन्नाथ मंदिर के खजाने की होगी गिनती, 46 साल बाद 25 मार्च से खुलेगा रत्नभंडार।@ सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।@ इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर।@ अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट की फटकार-एजेंसियों की लेटलतीफी नामंजूर।@ लोकसभा सीटें होंगी 816, महिलाओं के लिए 273, महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी।@ UP- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख।@ कॉरपोरेट कानूनों को आसान बनाने की तैयारी, बिल JPC को सौंपा गया।@ 2 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को जमानत से इनकार।@ पुलिस कितनी असंवेदनशील हो गई है,बच्ची से रेप केस की जांच के तौर-तरीके से CJI भी हैरान।@ जम्मू-कश्मीर-हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक ।@ 110 सैनिकों को ले जा रहा कोलंबियाई सैन्य विमान C-130 दुर्घटनाग्रस्त।@ अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाने और प्रशिक्षण के लिए सैनिकों के साथ नाइजीरिया में ड्रोन भेजे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -