- Back to Home »
- Discussion »
- मुफ्त बिजली मंत्रियों को मिले तो सही जनता को मिले तो गलत... केजरीवाल ने कही बात
Posted by : achhiduniya
27 May 2022
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
ने मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, पाटिल साहिब, आपके मंत्रियों को फ्री बिजली
मिलती है, वो ठीक? जनता को मैं फ्री बिजली देता
हूं तो आपको कितनी तकलीफ है। गुजरात सरकार में भारी भ्रष्टाचार है। दिल्ली और
पंजाब की तरह भ्रष्टाचार खत्म करें, जनता को
फ्री बिजली देने के खूब पैसे बच जाएंगे। केजरीवाल ने भाजपा से सवाल किया कि गुजरात
के लोगों को मुफ्त बिजली देने के उनके प्रस्ताव से प्रदेश की
सत्तारूढ़ पार्टी
क्यों परेशान हो रही है। इसके साथ ही आप
नेता ने दावा किया कि उस राज्य में मंत्रियों को मुफ्त बिजली मिल रही है। भारतीय
जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष
सीआर पाटिल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली देने
के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। इससे पहले पाटिल ने कुछ नेताओं द्वारा राज्य में मुफ्त सुविधाओं की पेशकश करने पर कटाक्ष किया
था। एक दिन पहले ही गुजरात भाजपा प्रमुख ने आप या केजरीवाल का नाम लिए बिना मुफ्त
सुविधाओं की पेशकश को लेकर लोगों को आगाह किया था और कहा था कि वे अर्थव्यवस्था के
लिए ठीक नहीं हैं तथा ऐसी सुविधाएं राज्य को बर्बाद कर सकती हैं।