Posted by : achhiduniya 12 June 2022

इंटरनेट और वेब पर आप जो कुछ करते हैं वह गूगल नोट करता है। ऐसा उस मामले में ज्यादा होता है जब आप गूगल क्रोम से साइनइन हों। इसमें वो सारी चीजें शामिल हैं जिन्हें आप गूगल पर सर्च या गूगल के ऐप्स में करते हैं। गूगल यूजर के फोन से लोकेशन हिस्ट्री के डेटा को ऐक्सेस कर लेता है। इस कारण गूगल को यह पता रहता है कि आप कौन सी तारीख को कितने बजे किस जगह पर थे। गूगल उन सभी डिवाइसेज के डेटा पर नजर रखता है जिनमें गूगल अकाउंट से साइन इन किया गया हो। ऑनलाइन शॉपिंग का अगर आप शौक रखते हैं, तो गूगल की नजर यहां भी आप पर बनी हुई है। आपके द्वारा की जाने वाली खरीददारी, हवाई टिकट, यात्रा
अपकमिंग बिल के साथ ही वह कई अन्य जरूरी निजी जानकारियों के बारे में भी पूरी खबर रखता है। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हैं। जैसे अगर आपकी फ्लाइट डीले हो गई तो वह आपको इसकी जानकारी देगा। इसके साथ ही अगर आपके किसी बिल को भरने की आखिरी तारीख आ गई है, तो वह इसके बारे में भी आपको नोटिफाइ कर देगा। गूगल की सर्विसेज आज के समय में सभी के लिए जरूरी हो गई हैं, लेकिन डेटा लीक के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी चिंता होना वाजीब बात है। वॉइस और ऑडियो ऐक्टिविटी की बात करें तो 

गूगल उनपर भी नजर रखता है। गूगल असिस्टेंट पर आप जो भी कमांड देते हैं उसे गूगल अपने पास स्टोर कर लेता है। गूगल असिस्टेंट से आप कुछ भी कहें वह उसे ट्रैक करता है। यहां तक की आपके द्वारा प्ले किया जाने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी गूगल ट्रैक और स्टोर करता है। यूट्यूब की बात करें तो आपकी सर्च हिस्ट्री और वॉच हिस्ट्री का सारा डीटेल गूगल के पास अपडेट होता रहता है। अगर आप ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन या किसी गूगल डिवाइस का यूज 

करते हैं, तो आप हमेशा गूगल की नजर में हैं। गूगल अपने यूजर्स की लगभग हर ऐक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि गूगल आज हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन अपनी कई जरूरी सर्विसेज के बदले वह यूजर्स के पर्सनल डेटा की जानकारी रखता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -