- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- ऐसे पति-पत्नी शादी के बाद भी रहते है खुश व सुखी...?
Posted by : achhiduniya
15 June 2022
सफल वैवाहिक जीवन आंशिक तौर पर आनुवांशिक कारकों
से प्रभावित होता है। शादीशुदा लाइफ सफल बनाने के लिए प्यार और समझदारी ही नहीं
बल्कि जीन की भी अहम भूमिका होगी। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है। इससे पहले
किए गए रिसर्च में इस बात के संकेत मिले हैं कि और ऑक्सीटोसिन सामाजिक समर्थन में
मददगार होता है। अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर रिचर्ड
मैटसन ने कहा,सफल वैवाहिक जीवन के लिए जीन मायने रखते हैं, क्योंकि व्यक्ति के लिए जीन प्रासंगिक
होते है और व्यक्तियों की
विशेषताएं शादी पर असर डालती हैं। विशेष जीनों में भिन्नता ऑक्सीटोसिन की
कार्यपद्धति से जुड़ी होती है और यह समग्र रूप से सफल वैवाहिक जीवन पर असर डालती
है। जीन पार्टनर्स के बीच समन्वय के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। इस शोध में
विभिन्न तरह के जीनोटाइप-ऑक्सीटोन रिसेप्टर जीन (ओएक्सटीआर) के संभावित जीन
संयोजन-का मूल्यांकन किया गया है, जो बताते है कि किस तरह
जीवनसाथी एक दूसरे का सहयोग करते हैं। यह सफल वैवाहिक जीवन का प्रमुख निर्धारक
होता है।