Posted by : achhiduniya 18 June 2022

त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने पर हम ब्यूटी पार्लर या त्वचा विशेषज्ञों के पास जाते हैं। पहले के समय में जब यह सब सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, तब महिलाएं घरेलू उपायों से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखा करती थीं। इसके लिए वे मुल्तानी मिट्टी, बेसन, शहद, नींबू और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करती थीं। चावल का पानी या माड, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चावल के पानी में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड और कार्बनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन सेल्स को पोषित करने 
में मदद करते हैं।  जानिए उसके फायदे और इस्तेमाल करने के सही तरीके:- # टोनर की तरह करें इस्तेमाल:- चावल के पानी में एंटी-ऑक्सि‍डेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। इसलिए इसका इस्तेमाल टोनर के तौर पर भी किया जा सकता है। कैसे करें:- चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद रुई को चावल के पानी में डिप करें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। टोनर पूरी तरह से सूखने के बाद ही चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर लगाएं। # कील-मुहांसों से दिलाए छुटकारा:- खराब 

सेहत और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते चेहरे पर कील-मुहांसों का होना आम बात है। इससे छुटकारा पाने का नैचुरल तरीका है चावल के पानी का इस्तेमाल। कैसे करें- चावल के पानी को रुई के टुकड़े में भिगोकर मुंहासों पर लगाएं। 2-3 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से मुहांसे खत्म हो जाते हैं और निशान भी नहीं पड़ते हैं।# दूर करे सनबर्न:- गर्मियों में कई लोगों को सनबर्न की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा का रंग गहरा लगने लगता है। ऐसे में चावल का पानी रामबाण साबित होता है। चावल के पानी के इस्तेमाल से सनबर्न के कारण 
होने वाली जलन को कम किया जा सकता है।# कैसे करें:- रुई के टुकड़े को चावल के पानी में भिगोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। अगर आपके चेहरे की त्वचा डल हो रही हो तो केमिकल युक्त क्रीम्स का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू नुस्खों की मदद लें। आधा कटोरी चावल का पानी (माड) लें। उसमें एलोवेरा मिलाकर कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सादा पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में कम से कम 2-4 बार ऐसा करें। आपके चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा। ध्यान रखें कि इस दौरान चावल का पानी या माड थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है, चुनाव आयोग के मुद्दे पर मैदान में उतरे भाजपा के 12 मुख्यमंत्री।@ असम में आशुतोष रांका समेत CJP के 30 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में, पार्टी ने कहा- CM हिमंता डर गए हैं।@ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, AAP ने वीडियो शेयर कर कहा- गिरफ्तार करो।@ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी, कड़ाके की ठंड में फंसे 4000 यात्री, रुद्रप्रयाग में लगातार हो रहा लैंडस्लाइड।@ 5th जनरेशन वॉरफेयर से आगे की तैयारी पर जोर, एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने बताया भारत का रोडमैप।@ CM मोहन यादव ने खुद तोड़ना शुरू किया अपना पैतृक घर, सड़क चौड़ी होने के लिए टूटने हैं कई मकान।@ मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा।@ झारखंड में भीषण बारिश के बीच रेलवे स्टेशन बना 'पावर हाउस'! बिजली गुल होने के बाद फोन चार्ज करने पहुंचे लोग।@ हाइड्रोजन के बाद देश की पहली LNG ट्रेन लॉन्च, पेट्रोल-सीएनजी जैसा सिस्टम, साबरमती से अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी।@ दिल्ली से बिहार-झारखंड तक अभी 3 दिन झमाझम बारिश, यूपी के 63 जिलों में बिगड़ा मौसम, मॉनसून की जोरदार वापसी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -