Posted by : achhiduniya 18 June 2022

एक समय हार्ट अटैक की समस्या पश्चिमी देशों की बीमारी हुआ करती थी लेकिन आज के समय में हर देश में स्थिति यह है कि 24 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। हार्ट अटैक किसी को भी कहीं भी और कभी भी आ सकता है। ऐसे में तुरंत इससे बचना संभव नहीं हैलेकिन हार्ट अटैक आने से करीब महीना भर पहले से ही आपके शरीर में कुछ खास बदलाव होने लगते हैं या कहिए कि आपका शरीर आपको सचेत करने लगता है। इन लक्षणों को पहचानकर आप सतर्क होकर हार्ट अटैक की समस्या से बच सकते हैं। हार्ट अटैक आने से महीनाभर पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। इन्हें समझकर आप इसकी गंभीरता से बच 
सकते हैं। हार्ट अटैक के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में एक जैसे होते हैं,लेकिन महिलाओं में इन लक्षणों को पहचानना पुरुषों की अपेक्षा मुश्किल होता है। हार्टबर्न की समस्या होना, जिसे लोग आमतौर पर एसिडिटी समझकर अनदेखा कर देते हैं। सांस लेने में तकलीफ होना या कभी कभी सांस का अटकना,बहुत जल्दी थक जाना। कोई सामान उठाने में या यहां तक कि बिस्तर से उठने में भी थक जाना। रह 
रहकर चक्कर आना। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहना। सीने में दर्द होना। मितली आना। धड़कने अनियंत्रित रहना। साइलंट हार्ट अटैक। सीने में जकड़न महसूस होना, घबराहट होना, सांस लेने में दिक्कत होना और पसीना आना। ये कुछ ऐसे सामान्य लक्षण हैं, जिन्हें लोग आम समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं और कोई पेनकिलर लेकर थोड़ी देर सो जाना या आराम करना पसंद करते हैं,लेकिन यह कोई आम समस्या ना होकर माइल्ड हार्ट अटैक हो सकता है, जिसे 
साइलंट हार्ट अटैक के रूप में जाना जाता है। हार्ट अटैक के जिन लक्षणों को ज्यादातर लोग जानते हैं, जैसे सीने में तेज दर्द होना, चक्कर खाकर गिर जाना इत्यादि ये सभी सीवियर अटैक होने पर आने वाले लक्षण होते हैं।# महिलाओं में होता है कंफ्यूजन:- महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों की तरह क्लीयर नहीं होते हैं। इसकी वजह है मेनोपोज और हॉर्मोनल बदलाव के कारण अक्सर नजर आने वाले लक्षण इसलिए महिलाओं में सायलंट हार्ट अटैक और हॉर्मोनल बदलाव के 
लक्षणों को लेकर कंफ्यूजन रहता है। हालांकि महिलाओं में भी हार्ट अटैक के वही लक्षण होते हैं, जो पुरुषों में होते हैं,लेकिन जब आपकी धड़कने तेजी से बढ़ने लगें, सीने में जकड़न का अनुभव हो और तेज दर्द भी, हॉट फ्लैश की दिक्कत हो, सांस लेने में समस्या इत्यादि हो रही हो तो आप समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराएं। सिर्फ मेनोपोज के लक्षण मानकर इन्हें अनदेखा करने की भूल ना करें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -