Posted by : achhiduniya 26 June 2022

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद राज्य में आया सियासी संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। पार्टी के 37 से अधिक विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के एक होटल में डेरा जमाए हुए हैं और महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इधर, महाराष्ट्र में मौजूद उद्धव समर्थक सरकार बचाने की कवायद में जुटा हुआ है और बागियों पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे ने बागियों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 

उनमें हिम्मत है तो वे पार्टी छोड़कर अपने बूते चुनाव लड़कर दिखाएं। एक कार्यक्रम के दौरान आदित्य ने कहा कि अगर उन्हें (बागी गुट) लगता है कि हमने जो किया है वो गलत किया है, उद्धव ठाकरे की नेतृत्व गलत है, हम सब गलत हैं, तो वो पार्टी नेता के तौर पर इस्तीफा दें और फिर से चुनाव का सामना करें। हम तैयार हैं। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, यहां खड़े लोग आपको नजर आ रहे हैं? आप दोबारा महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाएंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा,जब वे फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई में उतरेंगे तो हवाई अड्डे से विधान भवन तक का रास्ता वर्ली से होकर जाता है। वर्ली के बाद परेल और 

फिर भायखला है। उन्हें बांद्रा और कलिना पार करना होगा। महाराष्ट्र हमारा है और हम किसी को महाराष्ट्र पर कब्जा नहीं करने देंगे। बीते शनिवार को भी आदित्य ने बागी गुट पर निशाना साधा था। उन्होंने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा था, हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। यह सच और झूठ के बीच की लड़ाई है।
 
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -