Posted by : achhiduniya 28 June 2022

इन्वेस्टमेंट घोटाले {फ्रॉड} में निवेशकों की भावनाओं से खेला जाता है। स्कैम करने वाले किसी कॉमन फ्रेंड या बच्चों, रिश्तेदारों से जुड़ी घटनाओं का हवाला देकर इन्वेस्टर से नजदीकी बढ़ाते हैं। उसके बाद उन्हें बहला-फुसलाकर ऊंचे रिटर्न का वादा करते हुए जाल में फंसाया जाता है। FOMO (फियर ऑफ मिसिंग आउट) के चलते स्टॉक मार्केट में निवेशक अकसर भेड़-चाल का शिकार हो जाते हैं। कोई स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो वे उसमें निवेश करने से चूकना नहीं चाहते। घोटालेबाज इसी का फायदा उठाते हैं। 
आर्टिफिशल तरीके से उछाले गए स्टॉक या शॉर्ट एक्सपायरी टर्म वाले नकली प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मौका हाथ से निकलने से पहले निवेश करने का दबाव होता है।# इंटरनेट पर स्कैम:- घोटालेबाज किसी जाने-माने बैंक या इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड कंपनी के सीनियर ऑफिसर बनकर ई-मेल भेजते हैं। वे इनमें पैसे को बेहतर अकाउंट, फंड या पॉलिसी में ट्रांसफर करने की सलाह देते हैं या आपकी पहले से चल रही पॉलिसी के मेच्योर होने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 
अडवांस फीस मांगते हैं। अगर आपने यह रकम दे दी, तो उनका स्कैम सफल हो जाता है। #एफिनिटी फ्रॉड- सोच का खेल:- इस तरह के घोटाले में किसी एक तरह की कम्युनिटी, सोसाइटी, धर्म आदि के जरिए जुड़े लोगों को फंसाया जाता है। फ्रॉड करने वाले ग्रुप से जुड़कर मेंबर्स को ऊंचे या सुरक्षित रिटर्न वाली स्कीम बेचते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ ग्रुप के लीडर या लोकप्रिय सदस्य का विश्वास जीतना होता है और सभी मेंबर्स को जाल में फंसाना आसान हो जाता है। #गलत प्रॉडक्ट्स की बिक्री:- ऐसे स्कैम बैंकों के जरिए होते हैं। इनमें इंश्योरेंस की कम समझ रखने वाले ग्राहकों को मन-माफिक कम फायदे वाली पॉलिसी बेची जाती 
है। ऐसा ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स के साथ होता है, जो अपनी जीवनभर की कमाई को सुरक्षित माध्यमों में लगाना चाहते हैं। लाइफ इंश्योरेंस को मनी-बैक प्लान और ULIP की तरह बेचा जाता है, जिन पर कम रिटर्न मिलता है। # बड़े कैश लोन का झोल:- इस घोटाले को तब हथियार बनाया जाता है, जब होम बायर को घर खरीदने के लिए बड़े लोन की जरूरत होती है और निवेशक सामान्य से अधिक रिटर्न की मांग करता है। इन्वेस्टर ग्राहक को कैश ऑफर करता है, जिस पर वह अन्य लेंडिंग इंस्टीट्यूशन्स से अधिक ब्याज दर लगाता है। इस प्रक्रिया में आम तौर पर एक बिचौलिया शामिल होता है। किसी तरह का 
पेपरवर्क नहीं किया जाता है। फ्रॉड तब होता है, जब बायर कर्ज नहीं चुकाता है। बिना किसी कानूनी दस्तावेज के इन्वेस्टर बायर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा सकता। # कैसे बचें इन इन्वेस्टमेंट घोटालों से:- भावनाओं में न बहें,आप भले किसी को कितने भी नजदीक से जानते हों, निवेश करने से पहले कंपनी और प्रॉडक्ट की अच्छे से जांच-पड़ताल करनी चाहिए। इन्वेस्टमेंट का फैसला अपनी हालिया जरूरतों को ध्यान में रख कर ही लें। सिर्फ इसलिए निवेश न करें क्योंकि स्कीम बेचने 
वाला आपका दोस्त है या अच्छा बर्ताव कर रहा है। ई-मेल की जांच करें। आकर्षक ऑफर देने वाली ई-मेल का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर ई-मेल किसी जाने-माने बैंक या इंस्टीट्यूशन के नाम से आया है, तो उस संस्थान के रजिस्टर्ड नंबर पर कॉल कर पूरी जानकारी लें। ई-मेल पर आंख बंद कर भरोसा करते हुए अनजान व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं डालने चाहिए। इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट चाहे कितना आकर्षक दिख रहा हो या उसकी शॉर्ट टाइमलाइन हो, हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। कंपनी का इतिहास, उसका ट्रैक रिकॉर्ड, स्टॉक का प्रदर्शन और अचानक आए उछाल का कारण जाने बिना 
निवेश नहीं करना चाहिए। भेड़चाल से बचना ही सही है। बैंक कर्मचारी के कहने पर किसी इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट को आंख बंद कर नहीं खरीदना चाहिए। दोस्तों, सहकर्मियों, रिश्तेदारों या किसी एक्सपर्ट के समझाने भर पर निवेश कर देना सही नहीं है। अगर आप अपनी जरूरतों को सही से नहीं समझ पा रहे, तो मामूली फीस चुकाकर फाइनैंशल प्लैनर की राय लेने में कोई बुराई नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईंधन बचाने के लिए PM मोदी ने पेश की मिसाल, महज 2 गाड़ियों के काफिले में निकले।@ वीडी सतीशन हो सकते हैं केरलम के नए मुख्यमंत्री, कल कांग्रेस करेगी नाम का ऐलान-सूत्र।@ पुणे में अस्पताल के सामने मिला बम, सात घंटे का लगा था टाइमर, जांच में जुटी पुलिस।@ परीक्षा खत्म करो, 12वीं के अंकों के आधार पर दो दाखिला, NEET विवाद के बीच तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा बयान।@ पंचकूला, अंबाला, सोनीपत,हरियाणा 7 नगर निकायों में 6 पर जीती बीजेपी।@ असम मंत्रिमंडल ने UCC लागू करने की मंजूरी दी, 26 मई को विधानसभा में पेश होगा बिल। @ भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है, RSS इसे नहीं बना रहा है-दत्तात्रेय होसाबले।@ कार्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा।@ NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी।@ देश के पहले सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 48 मिनट में अहमदाबाद से धोलेरा पहुंचेंगे यात्री।@ LPG का विकल्प खुद बनाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 3 लाख करोड़ का निवेश।@ मारोली में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बाहर निकले निरमा ग्रुप के ध्रुमिल पटेल और अन्य यात्री।@ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बस से सफर करेंगे, पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला।@ वेणुगोपाल को बनाया सीएम तो वायनाड को बना देंगे अमेठी, केरल में राहुल-प्रियंका को धमकी।@ दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, 10 लेन का बाईपास ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, DND-चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक घटेगा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -