Posted by : achhiduniya 03 July 2022

 भारतीय रिजर्व बैंक{RBI} की भाषा में करेंसी नोट को छापते समय कुछ मानकों का ख्याल रखा जाता है,लेकिन कई वर्षों तक प्रयोग में आने और लाखों हाथों से गुजरने के बाद उसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती है। कई बार लोगों के रुपये को सहेजने के गलत तरीके के चलते नोट खराब हो जाता है, जिसे नोट का अनफिट होना कहते हैं। अक्सर लोग ऐसे नोट को लेना बंद कर देते हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक इन नोटों को बैंकों के जरिए वापस लेकर नष्ट कर देता है। RBI ने बताया कि नोट छंटाई मशीनों को अनफिट नोटों की पहचान के लिए तैयार किया जाता है। लिहाजा बैंकों को इन मशीनों की प्रॉपर देखभाल करनी चाहिए। एक अनफिट नोट वह नोट होता है जो 
रिसाइकलिंग के लिए सही न पाया गया हो। उसकी फिजिकल कंडीशन बेहद खराब हो अथवा RBI ने उस सीरीज के नोट को सिस्‍टम से बाहर कर दिया हो। RBI के अनुसार 10 तरीकों से कोई भी अनफिट नोटों की पहचान कर सकता है। रिजर्व बैंक ने छंटाई मशीनों के जरिए अनफिट नोटों को पहचानने के लिए निर्देश दिए हैं। सर्कुलर में RBI ने बताया है कि एक फिट नोट वह नोट होता है जो असली होने के साथ साफ सुथरा हो, जिसका रिसाइकिल किया जा सके। अनफिट नोटों की पहचान के 
तरीके:- नोट का मैला होना: एक करेंसी नोट प्रचलन में आने के बाद कई हजारों से लेकर लाखों लोगों के हाथों से गुजरता है। इस दौरान नोट मैला हो जाता है। कई बार लोग नोट को गलत तरीके से रखते हैं, ऐसे में तुड़े मुड़े नोटों की प्रिंट खराब हो जाती है। ऐसे नोटों को अनफिट घोषित किया जाता है। कागज हल्का पड़ जाए:- नोट के लगातार इस्‍तेमाल से उसका कागज मुलायम पड़ जाता है। अक्सर बारिश के मौसम में नोट ढ़ीला पड़ जाता है, इसकी वजह से इस पर उभरे मार्क ठीक से पहचान में नहीं आते 

हैं। ऐसे नोट को अनफिट कहा जाता है। नोट का डॉग ईयर्स:- नोट पर बने डॉग ईयर्स का एरिया अगर 100 वर्ग मिलीमीटर से ज्‍यादा है और इसका छोटा सिरा 5 मिलीमीटर से अधिक है तो ऐसे नोट को अनफिट करार दिया जाएगा। फटे किनारे:- रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि अगर नोट किनारे से लेकर बीच तक फटा है तो भी इसे अनफिट माना जाएगा। नोट में छेद:- नोट में 8 वर्ग मिलीमीटर से ज्‍यादा का छेद है तो भी इसे अनफिट करार दिया जाएगा। नोट पर दाग:- नोट पर यदि कोई बड़ा दाग-धब्‍बा या स्‍याही लग जाए तो भी यह नोट अनफिट हो जाएगा और चलन से बाहर होगा। ग्राफिक में बदलाव:- अगर नोट की ग्र‍ाफिक्‍स में किसी तरह का बदलाव है। जैसे अंक या आकृति छोटे-बड़े हो गए हैं तो ऐसे नोट अनफिट माना जाएगा। तुड़ा मुड़ा नोट:- 

कुछ लोग नोट को इस्तेमाल करते वक्त बहुत ही तोड़ मरोड़ देते हैं। इससे इसकी लंबाई वास्‍तविक नोट से कम हो जाती है तो ऐसे नोट को भी अनफिट होंगे। रंग उड़ना:- लगातार इस्‍तेमाल की वजह से कई बार नोट का असली रंग धूमिल हो जाता है और कुछ जगह इसकी सतह से रंग गायब या बेहद हल्‍का हो जाता है तो ऐसे नोट भी अनफिट माने जाएंगे। टेप या ग्लू का इस्तेमाल:- कुछ लोग फेट नोट को टेप या ग्‍लू से चिपका देते हैं। ऐसे नेट भी अनफिट होंगे और प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। लोगों को करेंसी को लेकर जागरुक बनाने के लिए भारतीय 


रिजर्व बैंक (RBI) ने सिस्‍टम में चल रहे अनफिट नोटों की पहचान के लिए बैंकों को नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। रिजर्व बैंक ने अपने दिशानिर्देश में कहा है कि सभी बैंकों को अपनी नोट छंटाई मशीनों की हर तीन महीनों में पड़ताल करनी चाहिए। और अनफिट नोटों को प्रचलन से बाहर करने में सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एयरलाइन को सरकार का सख्त निर्देश, रद्द फ्लाइट्स रिफंड रविवार शाम तक पूरा करने को कहा।@ इंडिगो संकट पर एक्शन में सरकार, कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स की बर्खास्तगी की कर सकती है मांग- सूत्र।@ नीरव मोदी को भारत लाने की बड़ी तैयारी, CBI-ED की टीम होंगी लंदन रवाना।@ नाइंसाफी, हम कभी नहीं भूलेंगे ओवैसी को याद आया 6 दिसंबर 1992 को वो दिन।@ बिहार में चुनाव के बाद भी बीजेपी एक्श@न में, पटना की बैठक में जमीन पर काम के निर्देश, बंगाल पर भी फोकस।@ 8 करोड़ देने पर ही जमीन के कागजात, पुणे में ACB का फिल्मी एक्शन, रंगेहाथ पकड़े गए दो आरोपी।@ पश्चिम बंगाल से BJP सांसदों से मिले PM मोदी, ममता सरकार को मात देने के दिये मंत्र।@ इंडिगो फ्लाइट संकट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 4 दिन में 1700 से ज्याीदा उड़ानें हो चुकी हैं रद्द।@ ललितपुर-कोर्ट में सजा सुनते ही महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप। @ तेज प्रताप यादव का 3 साल से 3 लाख 56 हजार रुपये बिजली बिल बकाया, पर नहीं कटा कनेक्शन।@ राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान पुतिन के लिए बजा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, शाहरुख खान के गाने के साथ दी गई विदाई।@ भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! लश्कर, जैश के टॉप कमांडर कर रहे सीक्रेट मीटिंग'।@ हलाला मंजूर नहीं,तीन तलाक पीड़िता नूरजहां ने छोड़ा इस्लाम, पूनम बनकर लिए सात फेरे।@ पत्थर से बेटी का पेट कुचल दिया ताकि,अफगानिस्तान में अबॉर्शन की रुला देने वाली कहानी।@ हाथरस में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन ने 72 घंटे में सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -