- Back to Home »
- Job / Education , State News »
- शिक्षा को बेहतर बनाने 12,430 नए स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया सीएम केजरीवाल ने
Posted by : achhiduniya
14 August 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12,430 नए स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के
दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन क्लासरूमों से शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश की राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य को
पहले से ज्यादा महत्व दिया है। दिल्ली
सरकार की इस स्मार्ट क्लास उद्घाटन योजना को शिक्षा को अच्छा करने के लिए
यह एक
अच्छा पहल माना जा रहा है। इससे सरकारी स्कूलों की शिक्षा को और अधिक महत्व
मिलेगा। यह एक ऐसा क्लास होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं दी
जाएगी। शिक्षा को नई दिशा देने के लिए 12,430 स्मार्ट
क्लासरूम की शुरूआत की गई है। इन क्लास
रूम में कई आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी,यह सुविधा दिल्ली के 246 सरकारी स्कूलों में शुरू की
जाएगी। हालांकि भविष्य की दिल्ली सरकार
की योजना इन क्लास रूमों को आगे 20 हजार से अधिक करने की है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)