Posted by : achhiduniya 28 August 2022

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा,मेरा मानना है कि आजाद द्वारा उठाए गए कुछ सवाल वाजिब हैं। हालांकि, यह उनका अंदरुनी मामला है और मैं उनपर टिप्पणी नहीं करूंगा। फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और जो लोग सोचते हैं कि इस जहाज को बचाया नहीं जा सकता वे अलग फैसले ले रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा देने के दौरान वाजिब मुद्दे उठाए। उल्लेखनीय है कि आजाद ने प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अपरिपक्व’ और ‘बचकाना’ 
शख्स करार दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाया है कि उसने शीर्ष पद पर गैर गंभीर व्यक्ति को थोपा है। गौरतलब है कि 73 वर्षीय आजाद गत पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े हुए थे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पार्टी से लेकर पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की संस्थागत पवित्रता तक खंडित करने के लिए रिमोट कंट्रोल मॉडल’ का कथित इस्तेमाल करने को लेकर सियासी हमला किया। शिवसेना द्वारा मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ हाथ मिलाने के 
फैसले पर फडणवीस ने कहा कि जब किसी का विनाश या पतन का समय आता है तो वह बुद्धिमानी से सोचने में असफल होता है। दशहरा करीब आने वाला है और इसके मद्देनजर शिवसेना के दोनों गुट (उद्धव ठाकरे नीत और एकनाथ शिंदे नीत) वार्षिक दशहरा रैली की अनुमति चाहते हैं। जब फडणवीस से पूछा गया कि क्या शिवसेना के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को मुंबई में रैली की अनुमति दी जाएगी, तो राज्य के गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे भाजपा नेता ने कहा कि जो भी नियम-कायदे से कार्यक्रम होता है वह होगा और नियम-कायदे का उल्लंघन करने वाले कार्यक्रम इस सरकार के रहते नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि शिवसेना पारंपरिक रूप से मुंबई के दादर इलाके स्थित शिवाजी पार्क में दशहरा रैली का आयोजन करती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -