Posted by : achhiduniya 24 September 2022

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, सदन में रजनीगंधा और तुलसी का मिश्रण करके साक्षात कैंसर को बढ़ावा देते जनता के लिए कैंसर समान पार्टी के भाजपा विधायक। योगीजी! आपके विधायक और मंत्रीगण कुछ दिन बाद भरे सदन में अवैध शराब और गांजा भी फूंकेंगे क्या? आप लोग कार्यशालाएं आयोजित करते हैं क्या उसमें इसकी ट्रेनिंग देते हैं? pic.twitter.com/CbPIrNZpBu — SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) September 24, 2022
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव सहयोगी हैं और उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल हैं। अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने वाले बीजेपी विधायक का शुक्रिया अदा किया और इसे वायरल कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, देखते हैं मुख्यमंत्री कब इन विधायकों पर नैतिक बुलडोजर चलाते हैं। गौरतलब है कि जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में रिकॉर्ड की गई एक शॉर्ट वीडियो क्लिप पोस्‍ट की। इसके जरिये राष्‍ट्रीय लोकदल ने भाजपा पर कटाक्ष किया है और आरोप लगाया है कि महोबा के भाजपा विधायक राकेश कुमार गोस्वामी सदन में 
अपने फोन पर ताश का खेल खेल रहे थे, जब कि इस दौरान सत्र चल रहा था। वहीं भाजपा पर निशाना साधने में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है, उसने भी एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है। राष्‍ट्रीय लोकदल ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें राकेश कुमार गोस्वामी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हेडफोन पहने हुए दिख रहा है और अपने स्मार्टफोन पर ताश का खेल खेलता नजर आ रहा है। राष्‍ट्रीय लोकदल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं। सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य! जन सेवा के प्रति ये है भाजपा के जन प्रतिनिधियों का चाल, चेहरा और चरित्र! विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं। सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य!

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -