- Back to Home »
- Discussion »
- विपक्ष को नसीहत पीएम मोदी को गलतफहमियां करने कि सलाह दी पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने
Posted by : achhiduniya
23 September 2022
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एक पुस्तक
विमोचक के कार्यक्रम में पंहुचे थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020) पुस्तक
का विमोचन करने के बाद उन्होंने कहा भारत अब एक ताकत बन गया है। जिसकी आवाज अब
दुनिया भर में सुनाई दे रही है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि इतने कम समय में यह कर दिखाना कोई
सामान्य बात नहीं है। नायडू ने विदेश नीति,स्वास्थ
नीति और प्रोद्घोगिकी सहित कई क्षैत्रों में भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए
पीएम मोदी की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया भर में अब
भारत की पहचान हो रही है। नायडू
ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि उनकी उपलब्धियों के बावजूद,अभी भी कुछ वर्गों में गलतफहमी है,शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के कारण या मोदी के तरीकों को लेकर
कुछ आपत्तियां है। नायडू ने आगे कहा कि समय के साथ इन गलतफहमियों को दूर किया जाना
चाहिए। विपक्ष को नसीहत देते हुए नायडू ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दिमाग
.jpg)
.jpg)
.jpg)