Posted by : achhiduniya 20 October 2022

 नागपुर:- धन्वंतरि जयंती समारोह समिति विगत 2 वर्षों से नागपुर नगरी के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक, आयुर्वेद शिक्षक तथा आधुनिक चिकितसकों को सम्मानित करती आ रही है। इस वर्ष धन्वंतरि जयंती समारोह समिति में जुपीटर आयुर्वेदिक कॉलेज नागपुर, डॉक्टर्स असोसिएशन ऑफ़ नागपुर, रोगनिदान विकृतिविज्ञान असोसिएशन नागपुर एवं डॉ सुभाष वाघे फाउंडेशन तथा कवि कुलगुरु संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक आदि संस्थाओं के समन्वयात्मक प्रयास से धन्वंतरि जयंती, धन्वंतरि पुरस्कार एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। नागपुर नगरी तथा भारत भर के 37 सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सकों को तथा आधुनिक चिकित्सकोंका जीवन गौरव पुरस्कार”, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, उत्कृष्ट चिकित्सक पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जाएगा। धन्वंतरि जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित धन्वंतरि जयंती, धन्वंतरि व अन्य पुरस्कारएवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दि. 22 अक्टूबर 2022 को शाम 5:00 बजे होटल रीजेंटा, जगनाडे चौक के पास, नागपुर में आयोजित किया है। वहीं धन्वंतरि जयंती समारोह समिति के सचिव संजय थटेरे द्वारा 23 अक्तूबर 2022 को शाम 6:00 बजे होटल द्वारकामाई एस टी बस स्टैंड चौक के पास, नागपुर में आयोजित किया है। नागपुर नगरी के सुप्रसिद्ध 17 आयुर्वेद आधुनिक चिकितसकों को धन्वंतरि कवच पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सुभाष राऊत (अधिष्ठाता शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर) प्रमुख अतिथि डॉ. संजीव चौधरी (विभागीय निर्देशक महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विद्यापीठ, नाशिक) विशेष सहयोगी आयोजक डॉ.मधुसूदन पेन्ना ( कुलगुरु -कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक) डॉ. नितिन वर्घने (अध्यक्ष डॉक्टर्स असोसिएश नागपुर)उपस्थित रहेंगे। इस पत्रकार परिषद में धन्वंतरि जयंती समारोह समिति के समन्वयक सचिव डॉ. सुभाष वाघे, डॉक्टर्स असोसिएशन आफ नागपुर के अध्यक्ष डॉ. नितिन वर्घने, एलुमनी एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. संतोष धमेचा, लायंस क्लब आफ नागपुर आयुर्वेद के सचिव संजय थटेरे, रोगनिदान आसोसिएशन के डॉ संतोष चौहान, सहसचिव डॉ. पल्लवी चौगुले उपाध्यक्ष वैशाली नवलकर, कोषाध्यक्ष अविनाश रडके आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी धन्वंतरि जयंती समारोह समिति के समन्वय सचिव डॉ सुभाष वाघे ने पत्रकारों को दी।
 
दूसरी खबर:-  दिवाली से पहले भाऊबिज फंड नहीं दिया तो 26 को संविधान चौक प मंत्रियो को जगाने का प्रयास
- साठे
आशा वर्कर्स आशा एंड ग्रुप प्रमोटर्स यूनियन (सीटू) नागपुर जिला समिति की विस्तृत बैठक रवि भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीवाली से पहले आशा व समूह के प्रवर्तकों को भाऊबिज की धनराशि नहीं मिली तो हजारों आशा कार्यकर्ता व समूह के प्रवर्तक 26 अक्टूबर को नागपुर के संविधान चौक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री -एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री -देवेंद्र फडणवीस और नागपुर के महत्वपूर्ण मंत्री- चंद्रशेखर बावनकुले इन्हे झझोरने का प्रयास करेंगे। आशा कार्यकर्ताओं और समूह के प्रवर्तकों को 10 हजार रुपये राशि का भुगतान करें। (2) पिछली सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करें। (3) आशा और समूह प्रमोटरों के परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा लागू करें। (4) आशा कार्यकर्ताओं और समूह के प्रमोटरों के साथ सम्मान से पेश आना। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। राजेंद्र साठे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीटू महासचिव दिलीप देशपांडे, प्रीति मेश्राम, रंजना पौणिकर, कॉमरेड माया कावले,अर्चना निर्मले मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -