Posted by : achhiduniya 13 October 2022

नागपुर:- कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित वेकोलि मुख्यालय पहुंचे। यहाँ आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में उन्होंने वेकोलि पेंच क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक इको पार्क, झुर्रे, का उद्घाटन किया। इको पार्क के निर्माण को सकारात्मक पहल बताते हुए श्री जोशी ने वेकोलि द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान वेकोलि की संचालन समिति एवं कल्याण मंडल के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। तत्पश्चात मंत्री महोदय ने वेकोलि की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने वेकोलि के उत्पादन, उत्पादकता एवं कोयला प्रेषण की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने वेकोलि में कोयला खनन के 

स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कोयला मंत्री को इस वित्तीय वर्ष के प्रथम एवं द्वितीय तिमाही में किए गए कोयला उत्पादन, प्रेषण आदि से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया  कि वेकोलि वर्ष के अंत तक कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करेगा। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए यह आवश्यक है कि कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियां अपना वार्षिक लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि 
से वर्तमान खनन कार्य को सुदृढ बनाना एवं नए प्रोजेक्ट शुरू करना आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने कोयला मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।उन्होंने वेकोलि में भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस, नई तकनीक का इस्तेमाल आदि बिन्दुओं पर तेजी से कार्य करने को कहा। श्री जोशी ने देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समीक्षा बैठक में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री वी. के. तिवारी


कोयला मंत्री के निजी सचिव डॉ. होना रेड्डी एन.वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री मुकेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत मंत्री महोदय ने कंपनी के संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कोयला उत्पादन में कर्मियों की सहभागिता, कोयला क्षेत्र की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों आदि के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -