Posted by : achhiduniya 22 October 2022

नागपुर:- भारत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस व धन्वंतरि जयंती पर देश के कई राज्यो में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित सोल्लास से मनायी गयी। महाराष्ट्र के नागपुर जरीपटका में गुरू हरक्रिशन देव मार्ग स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में इस अवसर पर श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्री गुरु गोबिंदसिंघ द्वारा रचित दसम ग्रंथ में से भगवान धन्वंतरि को परमात्मा द्वारा भेजा गया विष्णुजी का सत्रहवां अवतार बताया। आयुर बेद तिन कीयो प्रकासा, जग के रोग करे सब नासा ।। अर्थात् भगवान धन्वंतरिजी ने आयुर्वेद का निदान कर उसमें भिन्न-भिन्न रोगों को दूर करने हेतु औषधियां लिखीं। अतः आयुर्वेद परमात्मा द्वारा भेजी गयी श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। स्वास्थ्य वाटिका की संपादिका डॉ. अंजू ममतानी ने पत्रिका की जानकारी 
देते हुए बताया कि इस पंचकर्म विशेषांक में वातरोग, त्वक् विकार, मधुमेह, ग्रहणी रोग, आमवात, पी.सी.ओ.एस व स्थुलता में 
पंचकर्म, स्वस्थ जीवन के लिये वमन-विरेचन कर्म, कॉर्न में अग्नि कर्म, मनोविकार में शिरोधारा, बस्ती चिकित्सा ,रक्तमोक्षण, पंचकर्म पयर्टन, स्त्री रोगों में उत्तरबस्ति, पंचकर्म स्वास्थ्य की कुंजी इत्यादि लेखों का विस्तृत विवरण दिया गया है। प्रबंध संपादक डॉ. जी.एम.ममतानी ने बताया कि मात्र 50 रु. में यह पत्रिका समाज के हर वर्ग को आकर्षित कर लाभान्वित कर रही है। यह पत्रिका देश के सभी प्रमुख बुक स्टॉलस के अलावा वेबसाइट व प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। मुख्य अतिथी पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत ने कहा 
गत 17 वर्षों से जीकुमार आरोग्यधाम की ओर से डॉ. ममतानी दंपति द्वारा संपादित स्वास्थ्य वाटिका समाज को स्वास्थ्य व संस्कार देने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। रूग्ण सेवा के माध्यम से सामाजिक स्वास्थ्य का प्रशंसनीय कार्य ममतानी दंपति कर रहे है। प्रकाश गजभिए ने कहा कि सभी धर्मों को साथ में लेकर चलना सही मार्ग हमें संत महापुरूष दर्शाते हैं। सभी धर्म व संप्रदायों को साथ लेकर चलना यही राष्ट्र धारा है। स्वास्थ्य वाटिका स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग बतलाती है। डॉ. लीला अभिचंदानी ने सभी को धन्वन्तरि जयंती व दीपावली की बधाई देते हुए स्वास्थ्य वाटिका की उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामना दी। इस अवसर पर सांसद कृपाल तुमानेपूर्व केबिनेट मिनिस्टर डॉ नितिन राउत, विधायक कृष्णा खोपड़े, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने व प्रकाश गजभिये, इंदिरा गांधी 
मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. लीला अभिचंदानी, मनोरोग तज्ञ डॉ. सुधीर भावे, निमा के डॉ शांतीदास लुंगे, डॉ रविन्द्र बोथरा, डॉ शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ विनोद गंभीरपूर्व स्थायी समिती अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजापूर्व नगरसेवक सुरेश जग्यासी, पूर्व नगरसेविका प्रमिला मथरानी, अश्विन मेहाड़िया, अर्जुनदास आहूजा, इत्यादि प्रमुख अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य वाटिका का ‘‘पंचकर्म विशेषांक‘‘ विमोचित किया गया। कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरिजी की पूजा-अर्चना की । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को अल्पाहार व स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका प्रदान की गई। जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ हरकिशन व डॉ निधी ममतानी ने आगंतुकों का स्वागत व आभार माना। कार्यक्रम का संचालन श्री तुलसी सेतिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री मंहत मोहन 
ठाकुर, प्रदीप पोहाने, दिनेश यादव, शेषराव गोतमारे, भावना संतोष लोणारेप्रताप मोटवानी, बंडोपंत टेभूर्णे, डॉ. विंकी रूघवानी, महेश साधवानी, अनिल भारद्वाज, श्रीकांत आगलावे, उमेश प्रधान, प्रीतम मथरानी, गुड्डू केवलरामानी, रमेश वानखेडे, किशोर लालवानी, एडवोकेट विनोद लालवानी, वलीराम सहजरामानी, पी डी केवलरामानी, दौलत कुंगवानी, संजय जयस्वाल, गौतम पाटिल, राजकुमार शर्मा, पुरूषोत्म रंगलानीपंजू तोतवानी, अशोक आहुजा, डॉ रिचा जैन, खेमराज दमाहेरोहित यादव, पी.टी दारा, मोहन गंगवानी इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी पत्र परिषद द्वारा जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ.जी.एम.ममतानी ने दी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -