Posted by : achhiduniya 26 October 2022

2014+2019 पिछले कई चुनावों में हुई कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत में एक प्रमुख वजह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। एक गरीब परिवार में जन्म लिया, जहां उनके पिता दामोदर दास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। गौरतलब है की पीएम मोदी के पिता दामोदर दास मोदी गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय तक चाय बेचते थे। इसी स्टेशन पर पीएम मोदी का भी बचपन गुजरा है। वे चाय की दुकान पर अपने पिता का हाथ बटाते और यात्रियों को चाय पिलाते। वहां से शुरू होकर मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। पीएम मोदी और बीजेपी ने कई चुनावी रैलियों में इसका जिक्र भी किया और कहा कि यह बीजेपी में ही संभव है कि कोई गरीब परिवार का बेटा पीएम बन जाए। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 
और उनके बेटे राहुल गांधी पर इसको लेकर हमले भी होते रहे हैं। लेकिन अब लगता है कांग्रेस को इसकी काट मिल गई है। दरअसल, कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले समय में बीजेपी की ही पिच पर खेलकर उसे जवाब देने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद को मजूदर का बेटा बताया। खड़गे ने निर्वाचन पत्र सौंपे जाने के बाद कहा कि यह उनके लिए एक भावुक पल है और वह एक मजदूर के बेटे एवं साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। 
खड़गे के इस बयान को राजनीतिक एक्सपर्ट्स काफी अहम मान रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब खड़गे ने खुद को मजदूर का बेटा बताया हो। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था। एक्सपर्ट्स की मानें तो खड़गे इस बयान के जरिए कांग्रेस की उस छवि को तोड़ना चाहेंगे, जिसके तहत यह कहा जाता रहा है कि पार्टी में ऐसे नेताओं की संख्या अधिक है, जोकि बड़े परिवारों से आते हैं। परिवारवाद के आरोपों पर गांधी परिवार से लेकर अन्य कई नेता घिरते रहे हैं। ऐसे 
में कांग्रेस के नए अध्यक्ष का यह बयान जनता के बीच यह मैसेज देने में सफल हो सकता है कि पार्टी में एक मजदूर या फिर गरीब का बेटा भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। खड़गे के रूप में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने के बाद पार्टी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी शुरुआत भी विभिन्न पदों द्वारा दिए गए इस्तीफों से हो चुकी है। यह साफ है कि अब खड़गे अपनी नई टीम बनाएंगे, जिस पर आने वाले चुनावों में पार्टी का न सिर्फ प्रदर्शन बेहतर करने की चुनौती होगी, बल्कि जीत दिलवाने की भी जिम्मेदारी होगी। आने वाले चुनावों में पार्टी नया नैरेटिव सेट करने की भी कोशिश करेगी। पार्टी पीएम मोदी के चायावले के बेटे के खिलाफ खड़गे के मजदूर का बेटा होने का भी नैरेटिव सेट कर सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -