- Back to Home »
- Job / Education »
- A फॉर एपल नही A फॉर अर्जुन बदल रही ABC की वर्णमाला
Posted by : achhiduniya
01 November 2022
अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल साहेब लाल
मिश्रा ने कहा कि छात्रों को भारतीय संस्कृति के बारे में कम जानकारी है, इसलिए हमने उनका ज्ञान बढ़ाने के लिए स्कूल द्वारा बनाए गए नए
वर्णमाला चार्ट में न केवल नाम हैं बल्कि पौराणिक और ऐतिहासिक शख्सियतों के प्रतीक
चित्रों को उनके विवरण के साथ साझा किया गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक
सरकारी स्कूल में अनोखा प्रयोग किया गया है। यहां बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला
के अक्षरों का ज्ञान देते हुए भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारियां भी दी जा
रही हैं। इस नई ABC में A अर्जुन
के लिए, B बलराम के लिए, C चाणक्य के लिए, D ध्रुव के लिए, E एकलव्य
के लिए, F चार वेदों के लिए, G गायत्री
के लिए, H हनुमान के लिए, I इंद्र के लिए है। प्रिंसिपल
साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि हमारे वर्णमाला चार्ट में A अर्जुन के लिए है तो हमने एक प्रतीकात्मक फोटो भी लगाई है। ताकि
बच्चे इससे रिलेट कर सकें और समझ सकें कि अर्जुन महाभारत का महान योद्धा है। इस
फोटो के साथ ही उसका ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी बताया गया है।
उदाहरण के लिए, अर्जुन को एक महान योद्धा और चाणक्य को आदर्श शिक्षक के रूप में वर्णित किया गया है। बच्चों को अंग्रेजी के अन्य
शब्द और व्याकरण भी पढ़ाई जा रही है। अंग्रेजी भाषा के लिए सिलेबस के आधार पर परंपरा
के अनुसार पढ़ाया जा रहा है। यह इंटर कॉलेज
स्कूल नगर निगम द्वारा संचालित है
और 1897 में स्थापित किया गया था।प्रिंसिपल साहेब लाल मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई रोचक
और जानकारी भरी हो, इसके लिए कई प्रयोग किए हैं। हिंदी वर्णमाला के
साथ ही
भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक शख्सियतों की जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश
जारी है। ऐसे तमाम जाने-पहचाने नायक और महत्वपूर्ण लोगों की जानकारी स्कूली बच्चों
को दी जा रही है, जिनसे वे प्रेरित हो सकें। बच्चों को उनकी जड़ों
से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनोखी हिंदी
वर्णमाला में इसी तरह के पैटर्न को उपलब्ध कराने की कोशिश है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)