Posted by : achhiduniya 16 November 2022

करी पत्ता खानपान के अलावा दाल या चटनी में इसका तड़का लगाकर भी खाने का स्वाद दो गुना किया जा सकता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए भी बहुत काम आता है। आपके चेहरे की चमक बढ़ाने से लेकर बालों की बेहतर देखभाल तक के लिए करी पत्ता का उपयोग करना बहुत फायदेमंद है। अगर आपका चेहरा रूखा-सूखा और बेजान हो गया है तो इन समस्याओं का करी पत्ता का इस्तेमाल अच्छा इलाज है। ऐसी त्वचा पर चमक वापस लाने के लिए करी पत्ता का पेस्ट बनाकर उसमें दूध मिला लें। दूध मिलाने के बाद इसको बीस से तीस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। अब  सादे पानी से धो लें। अगर आपके चेहरे पर 
कोई दाग-धब्बे या किसी तरह की निशान हैं तो करी पत्ता इन्हें भी दूर करने का काम करता है। अगर आप अपने चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों से परेशान हैं तो इनको दूर करने का एक अच्छा उपाय है करी पत्ता आपके चेहरे को ठंडक देता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण कील-मुहांसों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता का पेस्ट बना लें और नींबू के साथ मिलाकर चेहरे पर आधे से एक घंटे के लिए लगाएं। अब चेहरे को सादे पानी से धो लें। कुछ समय बाद 
आपके पिंपल्स कम होने लगेंगे। नियमित रूप से करी पत्ता का उपयोग करने से यह आपके चेहरे की रंगत को निखारता है।  इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्तों को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें।  उसके बाद इन पत्तों को अच्छी तरह से मसल लें। जब मसलने के बाद करी पत्ता का पाउडर बन जाता है, तब उसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल और एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इस पेस्ट को आधे से एक घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से 

धो लें।  कुछ ही दिनों में चेहरे की त्वचा पर इसका अच्छा असर दिखाई देने लगेगा। बालों में डैंड्रफ होने की समस्या भी आज-कल आम है। इसके लिए आप कितने ही एंटी डैंड्रफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें,लेकिन यह फिर से वापस आपके बालों में जमा हो जाती है। इस डैंड्रफ से अगर आप वाकई मुक्ति चाहते हैं तो करी पत्ते का इस्तेमाल करें। करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिलाकर पूरे सिर पर अच्छे तरीके से लगा लें। जब यह सूख जाए तो शैंपू कर लें। हफ्ते में 
कम से कम दो बार ऐसा करने से आपके बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएगी। आज-कल तनाव और प्रदूषण से भरी जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम बात हो गई है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी बालों के झड़ने के लिए काफी जिम्मेदार हैं। इन दोनों ही स्थितियों से बचना मुश्किल है। ऐसे में करी पत्ते से बनाया गया तेल बालों को बहुत राहत दिलाता है। करी पत्ता से तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कटोरी नारियल तेल और कुछ करी 


पत्ते डालकर गर्म करें। बहुत धीमी आंच पर जब आप नारियल के तेल में करी पत्ते को मिलाकर गर्म करेंगे तो यह तेल अपना रंग बदलने लगता है। जब तेल का रंग बिल्कुल बदल जाए तो गैस बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो उसे छानकर एक बोतल में भर लें। रात के समय सोने से पहले बालों पर नियमित रूप से इस तेल को लगाने से जल्द ही आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -