Posted by : achhiduniya 16 November 2022

अक्सर सभी ठीक होने के बाद भी आपका हर बनता काम बिगड़ने लग जाए तो आपको अपने स्लीपिंग पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए। नींद का आपके आस-पास की एनर्जी से गहरा संबंध होता है। आप जितनी गहरी और अच्छी नींद लेंगे, आपका एनर्जी लेवल उतना ही पॉजिटिव और उच्च स्तर पर रहेगा। अगर आपको या बच्चों को नींद लेने में जरा भी परेशानी महसूस हो रही है तो एक नजर अपने व उनके बेडरूम पर जरूर डालें। बेडरूम के वास्तु को ठीक करते ही आपकी सारी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। आज-कल बच्चों व बड़ों के कमरे अलग-अलग होते हैं। घरों में कई बेडरूम होते हैं, जिसमें मेहमानों का कमरा भी शामिल होता है। वास्तुशास्त्र में हर किसी के 
कमरे के लिए एक दिशा तय की गई है, जिसका ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए।  मास्टर बेडरूम, जिसमें घर का मुखिया सोता है, वह नैऋत्य कोण (दक्षिण- पश्चिम का कोना) में होना चाहिए।  यह उनके लिए बहुत शुभ माना जाता है। बच्चों का कमरा पश्चिम की दिशा में होना चाहिए। इससे उनकी प्रगति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। अविवाहित कन्याओं और मेहमानों का बेडरूम उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दिशा आवागमन से संबंधित होती है। हमने यह तो जान लिया कि बेडरूम का किस दिशा में होना शुभ माना गया है, अब यह जानना भी जरूरी है कि किस दिशा में बेडरूम बनवाने से बचना चाहिए। 
उत्तर- पूर्व दिशा में बेडरूम नहीं होना चाहिए क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं का स्थान है। इस दिशा में बेडरूम होने से धन की हानि व अशांति बनी रहने की आशंका रहती है। दक्षिण-पूर्व दिशा में भी बेडरूम नहीं होना चाहिए क्योंकि यह दिशा अग्नि कोण है। इसे आक्रामक रवैये से संबंधित माना जाता है। घर के मध्य भाग में बेडरूम होना सही नहीं माना जाता है क्योंकि इस भाग को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। # बच्चों के लिए बेडरूम वास्तु टिप्स:- घर की रौनक बच्चों से ही होती है,अगर वे शांत या गुमसुम रहेंगे तो घर में वैसे भी अशांति का माहौल बन जाएगा।  इसलिए उनका बेडरूम डिजाइन करवाते समय इन वास्तु 
टिप्स का खास ख्याल रखें- उनके कमरे की दीवारें हमेशा सफेद या हल्के रंग की होनी चाहिए। बच्चों के बेडरूम का दरवाजा उत्तर या पूरब दिशा में होना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि दरवाजा सिंगल हो, डबल नहीं। बच्चों को हमेशा पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोने चाहिए। इससे उनकी याददाश्त तेज होती है। बच्चों के बेडरूम में स्टडी टेबल-चेयर दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए।  इससे उनका ध्यान भटकता नहीं है। बच्चों के बेडरूम में बेड के सामने 

किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स नहीं रखे होने चाहिए। बेड के सामने इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स होने से उनकी सेहत और दिमाग, दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों के बेडरूम की लाइटिंग न तो बहुत तेज होनी चाहिए और न ही बहुत धीमी। इन कुछ परिवर्तनों को करने से ही आप अपने व बच्चो के जीवन में सुख-समर्धी का अनुभव करेंगे।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एक लाख टन से ज्यायदा क्रूड ऑयल लेकर लेकर भारत पहुंचा रूसी जहाज एक्वाो टाइटन।@ ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक।@ मुंबई-दिल्ली् पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्ताानी राजनयिक का भड़काऊ बयान।@ हिमालय के ग्लेशियर में दोगुनी रफ्तार से खत्म हो रही बर्फ, यह दो अरब लोगों के लिए खतरे की घंटी: रिपोर्ट।@ उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसदों को एकजुट रखने की कवायद, नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग। @ 4 लाख तो मैं अपने कुत्तों पर खर्च करता हूं,जस्टिस दत्ता ने सुनाया पूर्व CJI का एक रोचक किस्सा।@ बिहार-महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्यतवस्थार में थी तैनाती।@ हम छुट्टियों में भी जजमेंट लिख रहे होते हैं, सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में जजों का छलका दर्द।@ पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़।@ जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी।@ सोनम वांगचुक आज पहुंच रहे लद्दाख, आंदोलन को मिल सकती है नई रफ्तार!।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -