Posted by : achhiduniya 24 November 2022

डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी को-ऑपरेशन हर बैंक में 1 लाख रुपये तक आपके बैंक डिपॉजिट को सुरक्षित करता है,लेकिन कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस तरह का कोई प्रोटेक्शन नहीं रहता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका इन्वेस्टमेंट जोखिम भरा है। फिर भी आपको किसी कंपनी के कॉर्पोरेट एफडी में पैसे इन्वेस्ट करने से पहले उस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग जरूर देख लेनी चाहिए। अच्छी क्रेडिट रेटिंग वाली कंपनी पर आप सबसे ज्यादा यकीन कर सकते हैं कि वह आपका पैसा और उसका इंट्रेस्ट आपको समय पर लौटा देगी। एक असुरक्षित लोन होने के कारण जहां कॉर्पोरेट या कंपनियां आपके निवेश के बदले में कोई ऐसेट या 
सिक्यॉरिटी नहीं देती हैं, इसलिए वे आपको ज्यादा इंट्रेस्ट रेट देती हैं। कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के इंट्रेस्ट रेट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से थोड़े ज्यादा होते हैं। कॉर्पोरेट एफडी में इन्वेस्ट करने पर सीनियर सिटीजंस को अपने इन्वेस्टमेंट पर 0.50% एक्स्ट्रा इंट्रेस्ट मिल सकता है। आईसीआरए (ICRA), केयर (CARE), क्रिसिल (CRISIL) इत्यादि सहित कई रेटिंग एजेंसियां तरह-तरह के रिस्क पैरामीटरों के आधार पर कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट को रेटिंग प्रदान करती हैं। इन क्रेडिट रेटिंग को AAA, AA, AA+, 
B, C इत्यादि जैसे अक्षरों के माध्यम से दिखाया जाता है। AAA सबसे अच्छी सेफ्टी रेटिंग है जिसके बाद AA, A और क्रिसिल बीबीबी (CRISIL BBB) का नंबर आता है। सबसे खराब रेटिंग है- क्रिसिलएल डी (CRISISL D) जो डिफॉल्ट या चूक की अधिक संभावना का संकेत देती है। यह रेटिंग जितनी ज्यादा या अच्छी होती है आपका पैसा उतना ज्यादा सुरक्षित रहता है। रेटिंग जितनी खराब या कम होती है, आपका इन्वेस्टमेंट उतना ज्यादा रिस्की होता है। बैंकिंग रेग्युलेशन ऐक्ट
1949 में कवर होने वाला बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट आरबीआई के रेग्युलेशन के तहत आता है जबकि कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट को सिर्फ कंपनीज ऐक्ट 1956 के सेक्शन 58-A के अनुसार कंट्रोल किया जाता है। कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। इस पर मिलने वाले इंट्रेस्ट को आपके टोटल टैक्सेबल इनकम में जोड़ दिया जाता है और आपके इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार उस पर टैक्स लिया जाता है। इस तरह आप देख सकते हैं कि 

सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले 30% के सबसे ऊंचे टैक्स ब्रैकिट में आने वाले इन्वेस्टरों के लिए कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करना फायदेमंद नहीं भी हो सकता है। रिस्क या खतरा जितना ज्यादा होता है, रिवॉर्ड या लाभ भी उतना ज्यादा मिलता है। इसलिए यदि आप अपनी फाइनैंशल प्लानिंग के अनुसार एक कॉर्पोरेट एफडी में इन्वेस्ट करने का एक्स्ट्रा रिस्क ले सकते हैं तो आपको अपने इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए निम्नलिखित काम करने चाहिए:- ज्यादा क्रेडिट रेटिंग वाली कंपनियों के कॉर्पोरेट एफडी में इन्वेस्ट करें। सार्वजनिक रूप से ट्रेड करने वाली कंपनियों में इन्वेस्ट करने से आपको उनके फाइनैंशल हेल्थ का पता लगाने में मदद मिलती है। बहुत ज्यादा या हैरान कर देने वाले इंट्रेस्ट रेट ऑफर के जाल में न फंसें और सही या सच्चे इंट्रेस्ट रेट ऑफर करने वाली कंपनियों के कॉर्पोरेट एफडी में इन्वेस्ट करें। अच्छी तरह देख लें कि कंपनी की बैलेंस शीट में पिछले 2-3 साल का मुनाफा दिखाई दे रहा हो। कंपनियों को बिजनस से जुड़े अलग-अलग जरूरतों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। वे बैंकों, इक्विटी इन्वेस्टरों या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में पब्लिक से पैसे मांग सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक इन कंपनियों को कॉर्पोरेट एफडी के माध्यम से पैसे जुटाने की अनुमति देता है। अलग-अलग कंपनियों और अलग-अलग इन्वेस्टमेंट पीरियड के आधार पर इंट्रेस्ट रेट भी अलग-अलग होता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ इंडिया की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी।@ बंगाल में अब मदरसों का सर्वे, उठने लगे सवाल।@ असम-स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार।@ भारतीय सेना की मारक क्षमता और बढ़ाने की तैयारी, मॉर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बना देगी बाहुबली।'@ नार्थ इंडिया के राहुल RK मीणा, सुनील मीना गैंग ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां।@ यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान, मिशन 2027 के लिए भगवा दल की बड़ी तैयारी।@ दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस-1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह।@ लंदन में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा के कार्यक्रम में नारेबाजी, भारतीय उच्चायोग ने कहा, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।@ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन।@ बंगाल में असली तृणमूल की लड़ाई, पार्टी बचाने को एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, विरोधी खेमा झुकने के मूड में नहीं।@ शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल।@ अंडमान-प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया ने तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि।@ विदिशा में 2600 लोगों की जांच में 586 में कैंसर या उसके लक्षण, आंकड़े देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान।@ केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो हुई सीज।@ दिल्ली में बन रहा देश का पहला हाईटेक एंटी-टेरर हेडक्वार्टर, बम और IED का भी नहीं होगा असर।@ बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन-तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -