Posted by : achhiduniya 15 November 2022

अक्सर मन में सवाल आता है कि कार्बोहाइड्रेट का पाचन में क्या रोल है। कार्बोहाइड्रेट किसे कहते हैं,कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ,कार्बोहाइड्रेट भोजन के उदाहरण और कार्बोहाइड्रेट सबसे ज्यादा किस चीज में पाया जाता है। चलिए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं। असल में कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं और दिन भर इसकी जरूरत होती है। कार्ब्स दो तरह के माने जाते हैं। एक गुड कार्ब्स और दूसरे ख़राब कार्ब्स यानी बेड कार्ब्स। अच्छे कार्ब्स में साबूत अनाज, सेम, फल और सब्जियां आते हैं यह ऐसे कार्ब्स हैं जो पचने में समय लेते हैं, जिससे आप देर तक पेट के भरे होने का अहसास करते हैं। इस ब्लड शुगर और इंसुलिन को एकदम से स्पाइक करने से नहीं होने देते। खराब कार्ब्स या बेड कार्ब्स वह हैं जो बहुत ज्यादा पोलिश किए गए अनाज से तैयार चीजे हैं। ऐसे पदार्थों से सभी पोषक तत्वों को बाहर किया जा चुका होता है। खराब कार्ब्स जल्दी पच जाता है और शुगर के 
स्तर को अचानक से बढ़ा सकता है। रोटी और चावल में गुड और बेड कार्ब्स की बात की जाए, तो बता दें कि मिलिंग के दौरान पॉलिशिंग से फाइबर चावल से दूर हो जाता है। इससे कार्ब्स अधिक होता है, जो भोजन के बाद की शुगर और रक्त में अधिक इंसुलिन पैदा कर सकता है। यह मधुमेह यानी डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है। एक बार जब कार्ब्स को मेटाबोलाइज किया जाता है, तो इंसुलिन भूख को बढ़ावा देने वाली बेस लाइन पर लौटने में अधिक समय लेता है और अधिक खाने के लिए आग्रह करता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, चावल में मौजूद अमाइलोपेक्टिन पचाने में आसान होता है और यह इसे शिशुओं के लिए अच्छा 


विकल्प बनाता है,लेकिन उच्च संतृप्ति मूल्य के साथ यहां रोटियां यहां जीत जाती हैं। कार्ब्स आपको मोटा नहीं बनाते हैं, लेकिन गलत कार्ब्स के विकल्प कर सकते हैं,अगर आप सोच रहे हैं कि कार्बोहाइड्रेट्स क्या है? और गुड कार्ब्स व बेड कार्ब्स क्या हैं तो हम आपको बता दें कि कार्ब्स आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने के काम आता है। कार्ब्स वसा को पचाने में मददगार होते हैं। अगर आप वसा कम करना चाहते हैं या पेट पर जमी चर्बी को कम करने के उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको अपने आहार पर ध्यान देने की जरूर है। पेट पर जमे फैट को गायब करने के लिए आपको कार्ब्स की जरूरत होती है। पूरे अनाज 
यानी होल ग्रेन, ब्राउन राइस और दाल जैसे भोजन वजन कम करने और पेट पर जमी वसा को कम करने में मददगार होते हैं। इनमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होता है जो आपके दैनिक भोजन में कम से कम 60% तक होने चाहिए। अगर आप सही मात्रा में कार्ब्स नहीं खा रहे हैं, तो आप वजन कम नहीं कर पाएंगे। वजन कम करने के लिए भोजन में कार्ब्स शामिल करना बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए आपको अपने आहार में कार्ब्स की मात्रा बढ़ाने की जरूरत हो सकती है साथ ही साथ आपको कैलोरी इनटेक भी कंट्रोल करने की जरूरत पड़ सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -