Posted by : achhiduniya 15 November 2022

भारत में मेडिकल किडनैपिंग का एक नया ही रूप देखने को मिल रहा है। भले ही अमेरिका में इस टर्म का मतलब ही अलग हो,लेकिन भारत में ये सिर्फ और सिर्फ पैसे से जोड़ी जाती है अगर कोई मरीज़ आया है तो उससे जितना हो सके उतने पैसा ले लो। यकीनन एक छोटे से पेट दर्द के इलाज के लिए भी अगर किसी अस्पताल में जाते हैं तो आज के समय में ये कहा जाता है कि एडमिट हो जाइए,फलानी जांच करवाइए। ये किसी से नहीं छुपा कि अस्पताल कितना ज्यादा पैसा चार्ज करते हैं। इलाज के नाम पर किसी को 
लूटने की हद होती है। प्राइवेट अस्पताल आपका इलाज करने से ज़्यादा आपको मानसिक और आर्थिक तौर पर नोच खाने के लिए बनाए गए हैं। मेडिकल किडनैपिंग के शिकार अक्सर वो लोग होते हैं जो असल में अपनों की जान बचाने और उन्हें ठीक होते देखने के लिए इतने परेशान होते हैं कि जो अस्पताल वाले कह देते हैं वो करने को तैयार हो जाते हैं और हो भी क्यों न भारत में अस्पताल डर का फायदा जो उठाते हैं। दिल्ली के AIIMS तक कई सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के किस्से सामने आ चुके हैं। इसके 

अलावा, अगर प्राइवेट अस्पतालों के बारे में देखा जाए तो गाहे-बगाहे हर बड़े अस्पताल में मेडिकल किडनैपिंग और फेक बिलिंग के केस सामने आ ही जाते हैं। भारत इतनी तरक्की कर रहा है,तो यहां की जनता के पास इलाज के अच्छे अवसर तो होने ही चाहिए,लेकिन क्या करें सरकारी तो दिक्कत, प्राइवेट तो दिक्कत है। हर बार ऐसे किस्से सामने आते हैं और फिर भी अस्पताल वालों की इतनी हिम्मत हो जाती है कि वो पहले से परेशान मरीजों से इतनी बुरी तरह से पेश आएंगे। आखिर कैसे? क्यों सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस मामले में क्यों स्वास्थ्य सेवाएं 
इतनी पीछे चल रही हैं? बात सोचने वाली है कि आखिर कैसे ऐसे धोखे हर रोज़ मिल रहे हैं मरीजों और उनके परिजनों को,आज ये किसी और के साथ हुआ है कल किसी और के साथ होगा, लेकिन आखिर ऐसा कब तक चलेगा? क्या ये हालत नहीं है अभी मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की? जहां देखिए वहां हिंदुस्तान में मरीजों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। भारत हेल्ड इंडेक्स में 145वें नंबर पर है जो रिपोर्ट वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से आती है। 195 देशों में से 145वें स्थान पर आना वो भी तब जब हम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हैं ये बड़ी ही चिंता की बात है। ये आंकड़ा, श्रीलंका, बंग्लादेश और भूटान से भी बुरा है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -