- Back to Home »
- Crime / Sex , Knowledge / Science »
- इस समय करें सेक्स नही होगी प्रेगनेंसी....? डॉक्टर ने दी सलाह
Posted by : achhiduniya
22 November 2022
सेक्स के मामले ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह
से ज्यादातर लोगों को यह मालूम नहीं है कि किस समय सेक्स करने से अनचाही
प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है। इस मामले को हम एक सवाल के जरिए समझ सकते हैं। एक
लड़की का सवाल है कि वो अपने प्रेमी के साथ सेक्स संबंध बनाना चाहती है लेकिन उससे
पहले वो जानना चाहती है कि क्या कोई ऐसा सुरक्षित समय होता है क्या जिस दौरान
संबंध बनाने से प्रेगनेंसी के खतरा नहीं होता है? इस सवाल
का जवाब दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना दे रहे हैं।
सेफ पीरियड
क्या है और क्या इस दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है? डॉक्टर के अनुसार,'सेफ
पीरियड' या सुरक्षित समय के दौरान सेक्स संबंध बनाने से महिला के
गर्भवती होने की संभावना कम होती है। ऐसा माना जाता है कि मासिक चक्र यानी
मेंस्ट्रुअल साइकिल के आठवें दिन से लेकर 21 वें दिन को अनसेफ पीरियड माना जाता है
और बाकी दिनों को सेफ पीरियड कहा जाता है। इसका
मतलब यह हुआ कि मासिक चक्र के पहले
दिन से लेकर 7वां दिन और 22वें दिन से 28वें दिन को सेफ पीरियड में गिना जा सकता
है,लेकिन सेफ पीरियड के दौरान असुरक्षित यौन संबंध बनाने से
गर्भधारण की संभावना तब भी बनी रहती है। बहुत सी महिलाओं का अनियमित मासिक धर्म
चक्र होता है। विज्ञान के अनुसार, महिलाओं के शरीर के चक्र का
समय अलग-अलग होता है। इसलिए सेफ पीरियड की
बात तो सच है लेकिन इसके बारे में सही जानकारी शायद ही किसी को हो।
इसलिए अनचाहे
गर्भधारण से बचने के लिए कॉन्डोम (गर्भनिरोधक आवरण) या गर्भनिरोधक दवाओं का
इस्तेमाल करना ही सुरक्षित विकल्प होता है। अगर आप पहली बार सेक्स संबंध बनाने की
योजना बना रहे हैं,तो आपको किसी भी समस्या से बचने के लिए कंडोम का
इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बाजार में दोनों तरह के कंडोम जो कि पुरुषों के लिए
कंडोम और महिलाओं के लिए कंडोम उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार आप इनका उपयोग कर
सकते हैं और यदि आप कभी किसी भी प्रकार का असुरक्षित
यौन संबंध बना लेते हैं और
आपको प्रेगनेंसी से बचना है तो आप अनवांटेड कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले सकती हैं
बाजार में ऐसी कई प्रकार की गोलियां मौजूद है जो असुरक्षित यौन संबंध के 72 घंटे
के भीतर ली जा सकती हैं। कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि हफ्ते
में 2-3 बार सेक्स करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)