Posted by : achhiduniya 10 November 2022

जिस प्रकार उबलते पानी में अपनी परछाई नही देखी जा सकती,उसी तरह गुस्से से भरा आदमी अपना भला-बुरा नही सोच सकता। कई बार काम का दबाव, पढ़ाई या रिश्तों में होने वाली परेशानियां मानसिक दबाव बढ़ा देती हैं। इन्हीं के चलते चिड़चिड़ाहट और गुस्‍सा बढ़ने लगता है,लेकिन वो कहते हैं न कि गुस्से में आप किसी ओर का नहीं अपना ही नुकसान करते हैं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। हर किसी के जीवन में समस्याएं  आती है,लेकिन अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों पर 
चिल्‍लाना या गुस्‍से में दरवाजे बंद करना,किसी समस्‍या का हल नहीं है। आपका इस तरह का व्‍यवहार औरों को भी गुस्‍सा दिला सकता है। जब आप गुस्‍से में हों तो ऐसी जगह तलाशें जहां आप कुछ देर अकेले बैठ सकें। आप चाहें तो यहां अकेले में रो या हंस भी सकते हैं। घर की छत इसके लिए एक अच्‍छा ऑप्‍शन है। जब आपको गुस्‍सा आए, तो गिनती करना शुरू कर दें। हर एक काऊंट पर फनी पिक्‍चर को सोचें, यकीन मानिए आपको हंसी आने लगेगी। इससे आपको उस मुद्दे को भुलाने में मदद मिलेगी जो आपको गुस्‍सा दिलाता है। जब भी गुस्सा आए गहरी सांस लें और शांत रहो-आल इज वेल जैसे शब्‍दों से खुद को 
कूल करने की कोशिश करें।  यह शब्‍द आपके गुस्‍से को कम करने में मदद करेंगे। थोड़ी देर तक गहरी सांस लेते रहें,यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मज़बूत बनाए रखता है। अपना गुस्‍सा दूसरों पर निकालना बेहद आसान है,लेकिन किसी को अपने क्रोध  का शिकार बनाने से पहले एक मिनट तक सोचें। कुछ देर के लिए कमरे से उठकर चले जाएं और दोबारा कमरे में आकर अपनी समस्‍या का समाधान तलाशें। ऑफिस में आज आपका दिन अच्‍छा नहीं बिता है और इसके चलते आपको बेहद गुस्‍सा आ रहा है। ऐसे में अपने ऑफिस को घर के बाहर रखें।  कुछ समय सिर्फ अपने साथ बिताएं,अपने आप को संतुष्ट करें,चाहें तो बॉडी मसाज 

लें,खुद के लिए शॉपिंग करें। यह सब आपको अच्‍छा महसूस कराएंगे और आप अपने ऑफिस की टेंशन को भी भुलाने में सफल हो पाएंगे। फिजिकल एक्टिविटी से हमारे मस्तिष्क से एंडोर्फिन रिलीज होता है,जो आपको खुद के बारे में अच्‍छा महसूस करवाने में सहायक होता है। उस घटना के बारे में सोचें जब आपको जमकर हंसी आई हो। यह आपको शांत रखने में मदद करेगी। हालांकि व्यंग्य का उपयोग न करें,ये आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। अपने गुस्‍से के पलों को रिकॉर्ड या लिखकर रख लें। अब जब आप शांत हो जाएं तो देखें कि आपको किन बातों पर गुस्‍सा आता है। एक बार जब आप समस्या की पहचान कर लेंगे उसका सॉल्‍यूशन निकालने में आपको ज्‍यादा टाइम नहीं लगेगा। अपने डेली रूटीन में योगा और मेडिटेशन को शामिल करें। यह आपको अपने गुस्‍से को इग्‍नोर करने और उसका मुकाबला करने में मदद करेगा। जब आपको लगे कि आप अपना गुस्‍सा कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और इसका असर आपके रिश्‍ते पर आ रहा है, तो काउंसलर की मदद लें। यह काउंसलर आपका दोस्‍त, माता-पिता या कोई भी ऐसा व्‍यक्ति हो सकता है,जिस पर आप भरोसा करते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -