Posted by : achhiduniya 10 November 2022

सारे दिन की भागमभाग के बाद कई लोगो को रात में नींद नही आने की शिकायत रहती है वे लोग गलत तरीके से सोकर नींद लेकर रात गुजरते है जिससे सुबह उनका दिन खराब हो जाता है। कई लोगों को उल्टा होकर सोने की आदत होती है। उनका मानना होता है कि इन्हें इस तरह लेटने पर ही अच्छी और गहरी नींद आती है। जबकि ऐसा करने से इनके शरीर पर कई तरह से नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही ये लोग अक्सर किसी ना किसी दर्द से घिरे रहते हैं। जो लोग लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं

,उन्हें कमर में दर्द की शिकायत रहने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने से हमारी रीढ़ की हड्डी-बैक बोन अपनी नैचरल शेप में नहीं रह पाती है। सोते वक्त लंबे समय तक गलत शेप में रहने और अतिरिक्त दबाव झेलने के कारण, एक समय बाद कमर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। यह दर्द कमर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। जब हम पेट के बल सोते हैं और तकिए पर सिर रखते हैं तो हमारी गर्दन नीचे की तरफ मुड़ जाती है। इससे 
मस्तिष्क में होनेवाला ब्लड सर्कुलेशन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। सिर में एक तरह का वैक्यूम खालीपन और तनाव पैदा होता है। इस कारण सिरदर्द और भारीपन की समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों को मितली की समस्या भी हो सकती है। पेट के बल सोने से वायु का संचार भी बाधित होता है। इस कारण शरीर के किसी ना किसी अंग में दर्द की समस्या अक्सर बनी रहती है। यह दर्द वायु विकार के कारण हो रहा होता है। क्योंकि उल्टा सोने के कारण भोजन के पाचन के समय उत्सर्जित होने वाली गैस शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। इससे आमतौर पर शरीर के जोड़ों और पिंडलियों में दर्द 
होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन बच्चों को पेट के बल सोने की आदत होती है, उन्हें अक्सर हाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। देखा गया है कि जो बच्चे लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं, उनकी लंबाई उनके हम उम्र दूसरे बच्चों की तुलना में कम होती है। उल्टा होकर सोने से बच्चों के दिमागी विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बच्चों को पेट से संबंधित रोग भी कम उम्र में ही परेशान करने लगते हैं। जो लोग पेट के बल सोते हैं, उन्हे अपच, कब्ज, पेट दर्द की शिकायत अक्सर रहती है। ऐसा इसलिए होता है,क्योंकि उल्टा सोने के कारण हमारे पेट पर अधिक 

दबाव रहता है और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। कुछ लोग सुबह को सोकर उठते हैं,तो उन्हें सिर में दर्द की शिकायत होती है। जबकि कुछ लोगों को दिन भर सिर में भारीपन बने रहने की शिकायत होती है। ऐसा पेट के बल सोने के कारण भी होता है। अगर आपको उल्टे होकर लेटने यानी पेट के बल लेटने पर ही नींद आती है या आप सोते-सोते पेट के बल कब लेट जाते हैं आपको पता नहीं चलता तो इसका एक कारण आपके पेट में कीड़े होना भी हो सकता है। जिन लोगों को पेट में कीडे़ होने की समस्या रहती है, वे अक्सर पेट के बल सोते हैं और सोते समय उनके मुंह से लार सलाइवा भी टपकता है। अक्सर इस सलाइवा के निशान इनके होंठ की साइड में बना होता है या फिर इनके तकिए पर गीलापन महसूस होता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -