Posted by : achhiduniya 12 November 2022

जिस प्रकार मिस्टर इंडिया फिल्म में हीरो अद्रशय होकर गुंडो को सबक सिखाता है यह एक प्रकार की विकसित तकनीक को प्रदर्शित करती। लंबे समय से हम लोग सुनते आ रहे हैं विज्ञान की दुनिया ऐसी चिप विकसित करने में लगी है, जो हमारे शरीर में लगा दी जाएगी, जिससे हमारी हर गतिविधि या आने-जाने की जानकारी पता लगाई जा सकती है। निश्चित तौर पर ऐसी चिप तो विकसित हो चुकी हैं,लेकिन अब चीन ने जिस चिप को विकसित किया है, वो इससे कई कदम आगे है। चीन में तीसरे वर्ल्ड इंटैलिजेंस कांग्रेस के आयोजन में एक ऐसी चीज सामने आई जिससे हर कोई हैरान रह गया। पक्के तौर पर अगर ये कारगर हुई तो इंसानी दुनिया का 
भविष्य बदलकर रख सकती है। ये हमें चलता फिरता कंप्युटर तो बना सकती है,लेकिन ये आशंका है कि इससे हम कहीं तकनीक की नई दुनिया में गुलाम ना बन जाएं। चीन ने इसे ब्रेन रीडिंग चिप के तौर पर पेश किया है। इसका वैज्ञानिक नाम है बीसी3 यानि ब्रेन कंप्युटर कोडेक चिप,वैसे बोलचाल में इसे ब्रेन टाकर कहा जा रहा है। ये बहुत छोटी लेकिन जबरदस्त स्पीड से काम करने में सक्षम चिप होगी यानि इस चिप के जरिए ब्रेन कंप्युटर 

इंटरफेस (बीसीआई) तैयार किया जा सकेगा। इस चिप को लगाते ही हमारे ब्रेन की हर गतिविधि, हर जानकारी, हर इच्छा और हर मर्जी को कंप्युटर समझेगा।  हम जो चाहेंगे वो वैसा करेगा यानि वो हमारे नियंत्रण में होगा और हमारी हर मर्जी का पालन करेगा यानि हम जो चाहेंगे कंप्युटर करने लगेगा। वैसे ये दावा किया गया है कि इससे ब्रेन के न्यूरो संरचना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी संभव है कि चिप लगाते ही आप किसी सर्वर या मास्टर कंट्रोल रूम से जुड़ जाएं। जो 
आपकी हर हरकत पर बारीक नजर रखे।  यानि ये चिप आने वाले समय में आपको अगर बंधुआ बना सकती है ये चिप अगर आपकी हर गतिविधि को रिकार्ड करेगी तो आप मुसीबत में भी फंस सकते हैं और आप पर हमेशा एक अदृश्य नजर रहेगी। अगर चिप के जरिए दिमाग को पढा जान लगेगा तो आपकी प्राइवेसी तो खत्म होगी बल्कि अगर आपके दिमाग में कोई साजिश या ऐसी योजना पल रही है, जिससे व्यवस्था को खतरा हो सकता है तो आप पकड़े भी जा सकते हैं। चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि केवल कंप्युटर ही क्यों बल्कि कंप्युटर आधारित कोई भी डिवाइस, स्मार्टफोन बगैर हमारे हरकत में या कोई बटन दबाए बगैर हमारी मर्जी से संचालित होने लगेंगे। मान लीजिए आपने अपने दिमाग में ताजमहल की कोई जानकारी चाही तो आपके कंप्युटर की सक्रीन पर तुरंत ताजमहल की सारी जानकारी दिखने लग जाएगी। इसी तरह अगर किसी डॉक्टर को कॉल करना चाहते हैं तो चिप से जुड़ा स्मार्टफोन तुरंत आपके बोले बस आपने दिमाग की बात समझ कर डॉक्टर को फोन घुमा देगा। ये चिप किस तरह लगेगी..क्या ये आपके दिमाग में इंप्लांट होगी या आप इसे बाहर अपनी शरीर पर लगा सकेंगे-ये अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे बाहर भी पहना जा सकेगा। यकीनन अगर कोई ऐसी चिप हरकत में आ गई और लोग इसे पहनने पर सहमत हो गए तो ये दुनिया एक अलग दौर और अलग तकनीक क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगी। जैसे कि हर बात के दो पहलू होते हैं, उसी तरह इसके भी दो पहलु होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। ये तय है कि अगर कोई चिप आपके दिमाग की बातों को पढ़ने लगेगा तो ये भी सही है कि आपकी सारी जानकारी, सारी सोच और सारी गतिविधियां भी कंप्युटर में रिकार्ड होंगी। अगर ये चिप किसी नेटवर्किंग या सर्वर या मास्टर कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा तो ये सारी बातें वहां भी बखूबी रिकार्ड होती रहेंगी। यानि साफ है कि आप एक अदृश्य तौर पर हमेशा के लिए डिजिटल कैदी बन जाएंगे। वैसे ये कांसैप्ट नया नहीं है।  वैज्ञानिक इससे पहले भी बीसीआई डिवाइस बना चुके हैं, जिससे पैरालाइज व्यक्ति अपने रोबोटिक हाथ को नियंत्रित कर सकते हैं,लेकिन अब तक कोई ऐसी चिप नहीं बनी जो आपके दिमाग में झांक सके या दिमाग को बाहुबली बना दे। ये ऐसी डिवाइस होगी जो मानवीय ब्रेन को कंप्युटर्स से जोड़ेगी। इसे चीन के सरकारी विभाग चीन इलैक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन और तियानजिन यूनिवर्सिटी ने मिलकर तैयार किया है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -