- Back to Home »
- Discussion »
- CM- केजरीवाल और CM- भगवंत मान ने मानी अपनी सरकार की गलती...
Posted by : achhiduniya
04 November 2022
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले साल तक 40 लाख हेक्टेयर भूमि पर पराली
जलाने को रोकने के लिए ठोस समाधान होंगे। सीएम केजरीवाल और सीएम मान ने दिल्ली के खराब एक्यूआई
का सामना कर रहे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि यह
पूरे उत्तर भारत से जुड़ी एक समस्या है जिसके लिए हर कोई जिम्मेदार है। केजरीवाल
ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत
मान ने
एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब में अगर पराली जल रही है तो इसके
लिए हम जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलाने पर दोषारोपण नहीं
होना चाहिए। यह पूरे उत्तर भारत से जुड़ी समस्या है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि
किसान भी धान की पराली नहीं जलाना चाहते हैं,लेकिन
दो फसलों के बीच सीमित समय के अंतर के कारण उनके पास कोई विकल्प नहीं है। अरविंद
केजरीवाल ने कहा कि
पंजाब में सरकार बनने के बाद हमारे पास छह महीने का समय था। इसलिए
इस समस्या का इतनी जल्दी हल नहीं किया जा सका, अगले साल तक
हम इसका कोई ठोस हल निकालने में कामयाब होंगे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब
सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाइयों का भी जिक्र किया और कहा कि किसानों को पराली
जलाने से रोकने के लिए कई और उपायों की जरूरत है। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी
लेते हुए कहा कि हम वादा करते हैं कि अगले साल यह समस्या नहीं होगी। सामूहिक
प्रयास से ही समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। केजरीवाल और मान ने वादा किया कि
अगले साल दिल्ली में प्रदूषण की समस्या नहीं होगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)