- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस में मां-बेटे का राज गृह मंत्री शाह ने किया कटाक्ष...
Posted by : achhiduniya
04 November 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंडी के करसोग
में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कई जुबानी हमले किए। भाजपा
प्रत्याशी दीपराज कपूर के पक्ष में वोट करने की भी अपील की। शाह ने कांग्रेस को
घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में दिल्ली में मां बेटे के अलावा कोई भी नहीं
दिखाई देता है और यही हाल आज हिमाचल का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर
कांग्रेस को मां बेटों में ही पार्टी चलानी है तो युवाओं को पार्टी में फिर कहां
जगह मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में लाल व हरी टोपी भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऊपरी हिमाचल और
निचले हिमाचल का नाम लेकर जनता को गुमराह ना करें। आज पूरा प्रदेश
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी व जयराम ठाकुर के साथ खड़ा है। अमित शाह ने दावा किया कि हिमाचल में
एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर एक बार फिर से प्रदेश की कमान
संभालेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को अपनी
कर्मभूमि माना है। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के हर कोने में
विकास करवाया है। कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ आज कोई भी एजेंडा नहीं है। प्रदेश
में एक बार कांग्रेस-एक बार बीजेपी का रिवाज खत्म होने जा रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड
ने रिवाज तोड़ दिया है। एक ओर वह पार्टी {कांग्रेस} है, जिसमें दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मां-बेटे का ही राज है। वहीं
दूसरी ओर वह पार्टी {भाजपा} है
जिसमें मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है।
.jpg)
.jpg)