Posted by : achhiduniya 18 December 2022

रेलयात्रा के दौरान देश भर में समय-समय पर IRCTC कॉन्ट्रेक्टरों पर आरोप लगते रहते हैं कि वो खाने-पीने वाली वस्तुओं को अधिक दामों पर रेल यात्रियों को बेचते है,हाल ही में सामने आई घटना में रेलवे ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल कॉन्ट्रैक्टर ने एक रेल यात्री को 15 रूपये की कीमत वाली पानी की बोतल को 20 रूपये में बेच दिया। पांच रूपये अधिक लिए जाने पर यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे से ट्विटर पर दर्ज कराई। जिसके बाद रेलवे ने पानी बेचने वाले IRCTC कॉन्ट्रैक्टर पर एक लाख का जुर्माना लगा दिया। 15 रूपये के बोतल को 20 रूपये में बेचे जाने पर यूपी के गोंडा के कॉन्ट्रैक्टर चंद्रमौली मिश्रा पर रेलवे डिविजन ने एक लाख रूपये का 
जुर्माना लगाया है। चंद्रमौली लखनऊ-चंडीगढ़ (12231/32) ट्रेन के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के कॉन्ट्रैक्टर हैं। बता दें कि इस गाड़ी में पैंट्री कार नहीं थी। जिसकी वजह से रेलवे IRCTC के वेंडर पर निर्भर है। कुछ दिन पहले ही एक रेल यात्री ने चंडीगढ़ से शाहजहांपूर की यात्रा किया था। जिसने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया था कि 15 रूपये की कीमत वाली पानी 
के बोतल के लिए 20 रूपये का भुगतान करना पड़ा है। यात्री की ओर से ट्विटर पर शिकायत की गई। जिसके बाद पानी बेचने वाले वर्कर दिनेश के मैनेजर को लखनऊ में सेक्शन 144(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, ब्रांच ने डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया से जुर्माना लगाने की बात कही। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मनैजर हरी मोहन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात चीत में बताया कि  IRCTC के रीजनल मैनेजर को अंबाला समन किया गया और मामले की जानकारी दी गई। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि कैसे ओवरचार्जिंग शिकायतों को ठीक किया जाए। वहीं, डीआरएम भाटिया ने एचटी से बात करते हुए बताया कि कॉन्ट्रैक्टर के पूरे दास्तावेज की जांच पड़ताल करने के बाद उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिसकी जानकारी IRCTC आरएम को भी दी गई है। भाटिया ने आगे कहा कि निर्धारित मुल्य से अधिक चार्ज करने पर इस वर्ष 1 अप्रैल से मंडल में एक हजार से ज्यादा अनधिकृत विक्रेताओं पर मुकदमा चलाया गया है। अधिक दाम वसुलने के खिलाफ आरपीएफ और अन्य कर्मचारियों ने ठोस कारवाई के लिए 15 दिनों का एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। जिससे ओवरचार्जिंग के मामलों में कमी आ सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -