Posted by : achhiduniya 11 December 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ते समय केजरीवाल ने मीडिया के सामने लिखकर दिया था कि आइबी रिपोर्ट भी उन्हें मिली है और वह दावा कर रहे हैं कि 8 दिसंबर को गुजरात में आप की सरकार बनेगी। मगर चुनाव परिणाम आते ही उनके सारे दावे फुस्स हो गए। अब आप पार्टी के सामने एक नया संकट आ खड़ा हुआ है। दरअसल आप पार्टी के जीते हुए पांचों विधायक गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी से प्रभावित होकर भाजपा में जाने का मन बना रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी आप के सिर्फ एक विधायक ने ही खुले मंच 
{आप के विधायक भूपत बयाणी}
पर आकर यह इच्छा जताई है। यह खबर सुनते ही अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी में भूचाल आ गया है। गुजरात में पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल तो मोदी, अंबानी और अडाणी करते ही रह गए,लेकिन उनके 5 विधायक भी अब पार्टी का दामन छोड़ते दिख रहे हैं। आप पार्टी के विधायक अब खुद को पीएम मोदी और पूर्व सीएम विजय रुपाणी का फैन बता रहे हैं। गुजरात के विसवादार से आप के विधायक भूपत बयाणी ने तो साफ कह दिया है कि पूर्व सीएम विजय रुपाणी उन्हें बेटे की तरह मानते हैं। उनका रुपाणी से पारिवारिक रिश्ता है। 


उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के भी फैन हैं। भूपत बयाणी ने कहा कि मोदी ने सीएम रहने के दौरान गुजरात के लिए जो किया और पीएम रहते अब देश के लिए जो कर रहे हैं, उसका कोई सानी नहीं है। उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आप विधायक भूपत बयाणी के इस बयान से आप पार्टी में खलबली मची है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अब आशंका है कि उनके बाकी चार विधायक भी कहीं, भाजपा में न चले जाएं। सूत्रों के अनुसार आप के पांचों विधायक भाजपा से संपर्क साध रहे हैं 
और वह स्वेच्छा से सरकार के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं। आपको बता दें कि यदि आप के 5 में से 3 विधायक एक साथ भाजपा में जाते हैं तो उन पर दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा। बताया जा रहा है कि पांचों आप विधायकों में आपस में भी बातचीत चल रही है। वह सभी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। गुजरात की जनता ने भाजपा को बड़ा और प्रचंड जनादेश दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और सीएम भूपेंद्र पटेल व सीआर पाटिल के नेतृत्व में गुजरात की जनता ने जो जनादेश दिया है मैं उसका सम्मान करता हूं। अगर मैं अपने किसानों के लिए अपने व्यापारियों के लिए छोटे-बड़े उद्यमियों के लिए व क्षेत्र की जनता के लिए कुछ करना चाहता हूं तो यह मेरा हक है। मैं चुन चुनकर आया हूं। जनता ने मुझपर विश्वास किया है। अब इनके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं। अगर मैं सरकार के साथ नहीं जुड़ूंगा तो मुझे दिक्कत होगी या नहीं होगी?  मैं क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहता हूं। हमारे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बहुत दिक्कत है। मैं उनके लिए भी कुछ करना चाहता हूं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -