Posted by : achhiduniya 03 December 2022

बीसीसीआई ने इसी महीने होने वाली आईपीएल {इंडियन प्रीमियर लीग} मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट साझा की। अब बीसीसीआई ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए एक और बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई आईपीएल के अगामी सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू करने वाली है। यह नियम फुटबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल और बेसबॉल जैसे खेलों में इस्तेमाल किया 
जाता है,लेकिन आईपीएल में इसका पहली बार इस्तेमाल किया जाने वाला है। बीसीसीआई ने अपने जारी किए गए एक बयान में कहा कि,बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर की कॉन्सेप्ट को पेश करना चाहता है, जिसमें भाग लेने वाली टीमें खेल के टी20 मैच के दौरान अपने प्लेइंग इलेवन के एक सदस्य को बदल सकती हैं। इस नियम के अनुसार टीमें मैच के दौरान अपने प्लेइंग-11 में एक खिलाड़ी का बदलाव कर सकती है। अगर टीम को उस प्लेयर का बदलाव जरूरी लगता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के अनुसार, टीम 

के कप्तान को टॉस के दौरान प्लेइंग-11 के अलावा 4 और प्लेयर्स के नाम सौंपने होंगे। जिन्हें टीम मैच के बीच में इस्तेमाल करना चाहती हो। जिन चार खिलाड़ियों का नाम कप्तान टॉस के दौरान देगा उनमे से किसी एक प्लेयर को टीम प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ी की जगह मैच में इस्तेमाल कर सकती है,लेकिन इस नियम का इस्तेमाल करते हुए जिस खिलाड़ी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा वह खिलाड़ी दोबारा मैच में वापसी नहीं कर सकता है। कोई भी 
टीम इम्पैक्ट प्लेयर को एक पारी के 14वें ओवर से पहले प्लेइंग-11 में खेल रहे किसी एक खिलाड़ी की जगह मैदान पर उतार सकती है। अगर कोई टीम इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर उतार रही है तो टीम के कप्तान, मुख्य कोच या टीम मैनेजर को इसकी जानकारी ऑन-फील्ड अधिकारियों या चौथे अंपायर को देगा। अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जल्दी विकेट गवां दिए तो इस नियम का 



इस्तेमाल करते हुए टीम किसी गेंदबाज की जगह किसी बल्लेबाज या ऑलराउंडर को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है। वहीं अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा विकेट नहीं गवांए तो दूसरी पारी में टीम किसी बल्लेबाज की जगह अतिरिक्त गेंदबाज को मैदान पर उतार सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -