Posted by : achhiduniya 03 December 2022

 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखने वाले कपिल सिब्बल जैसे लोगों को पार्टी वापस लौटने की अनुमति दे सकती है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया या हिमंत बिस्वा सरमा जैसे लोगों को नहीं। क्या केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रे में वापस लौटेंगे ? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा सिंधिया 24-कैरेट गद्दार  हैं, पार्टी में उनकी वापसी का 
कोई सवाल ही नहीं उठता। गौरतलब है की ज्योतिरादित्य सिंधिया दो साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का पोर्टफोलियो मिला है। इस मौके पर कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट देशद्रोही भी कहा यह पूछे जाने पर कि अगर कोई पाखण्डी नेता वापस आना चाहता है तो कांग्रेस पार्टी का क्या रुख होगा ? रमेश ने कहा,मुझे लगता है कि जो लोग कांग्रेस 

छोड़ चुके हैं, उनका वापस स्वागत नहीं किया जाना चाहिए। रमेश ने कहा जिन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और गाली दी उनको पार्टा में वापस नहीं लेना चाहिए,लेकिन जिन्होंने पार्टी को गरिमा के साथ छोड़ा और गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए हुए हैं, उनको दोबारा पार्टी में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। रमेश की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सिंधिया मजबूत सांस्कृतिक जड़ों वाले 24 कैरेट देशभक्त हैं। उन्होंने कहा कि 

सिंधिया और सरमा दोनों के पास अपने काम के लिए 24 कैरेट प्रतिबद्धता है। रमेश की टिप्पणी असंस्कृत और पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
गौरतलब है की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 2015 में पार्टी की चुनावी हार के लिए राहुल गांधी के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद पहले केंद्रीय मंत्री और बाद में असम के मुख्यमंत्री बने सरमा फायरब्रांड नेता के रूप में लोकप्रिय हैं। सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस से किनारा किया था।
 






Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -