Posted by : achhiduniya 20 December 2022

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के बयान पर संसद में जमकर हंगामा हो रहा है। बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर उनसे माफी की मांग कर रही है।  हालांकि मल्लिकाअर्जुन खरगे ने अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इंकार करते हुए कहा कि मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। बीते दिन ही कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आजादी में बीजेपी की भूमिका पर एक बयान दिया था, जो कि अब विवादों में आ गया। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि उन्होंने जो कहा सदन के बाहर कहा। इसके बावजूद सत्ता पक्ष के सांसद लगातार हंगामा कर रहे थे। वो माफी की मांग कर रहे थे। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 11.30 तक स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खरगे की भाषा अभद्र बताया। गौरतलब है की अलवर के मालाखेड़ा में सोमवार 

को हुई जनसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता खरगे ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या कियाआपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई कुर्बानी दी है? इसी के साथ उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने आप को बहुत देशभक्त बताती है और हम जब कुछ भी बोलें तो 
हमें देशद्रोही करार कर देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसी ही स्थिति है, देश का हाल यही हो रहा है। इस दौरान वह बीजेपी पर जमकर बरसे। उनके इसी बयान पर संसद को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है। एक तरफ जहां बीजेपी खरगे के मुद्दे पर विपक्ष पर हमलावर हो रही है। वहीं संसद की अब तक की कार्यवाही में विपक्ष चीन के मुद्दे पर बहस को लेकर सरकार को घेरने में लगी है, जिससे सरकार बचती नजर आ रही है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष ने जिस तरह की भाषा अलवर में प्रयोग की, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। 
यह ओरिजिनल कांग्रेस नहीं है यह गलत कहते हैं कि आजादी की लड़ाई में केवल कांग्रेस थी आजादी के बाद गांधी जी ने खुद कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। ये कांग्रेस असली कांग्रेस नही है ये इटेलियन कांग्रेस है, ये रबर स्टैम्प अध्यक्ष है जो नकली नेता है, उनका बयान गंदी सोच को दिखाता हैं। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। सबको पता है कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस और तिलक जैसे नेताओं के साथ कैसे व्यवहार किया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -