Posted by : achhiduniya 20 December 2022

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि पीएम ने सांसदों से कहा कि 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर) के रूप में मनाया जाएगा. हम मिलेट्स से पोषण अभियान को बढ़ावा दे सकते हैं। लाखों लोग जी-20 से जुड़े आयोजनों, बैठकों एवं कार्यक्रमों में भारत आएंगे,जहां भी संभव होगा,हम खाने में उनके लिए मिलेट्स से बने कुछ व्यंजन भी रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज वर्ष (Millet Year 2023) के महत्‍व को रेखांकित करने के लिए मंगलवार को संसद के सहयोगी सदस्‍यों के साथ,कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा आयोजित स्‍पेशल लंच का लुत्‍फ लिया। पीएम 
मोदी करीब 40 मिनट तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम मोदी इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्‍यक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठे और भोजन का आनंद लिया। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया,हमने ज्वार-बाजरा और रागी से बनी रोटी और मिठाई सहित कई व्यंजन तैयार किए। इसके लिए विशेष रूप से कर्नाटक से शेफ बुलाए गए थे। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने यहां इस भोजन का आनंद लिया। आज जो व्यंजन बनाए गए उनमें बाजरा से बनी खिचड़ी,रागी डोसा,रागी रोटी,ज्वार की रोटी,हल्दी की सब्जी,बाजरा,चूरमा शामिल थे। मीठे व्यंजनों में बाजरा खीर, बाजरा केक सहित 
अन्य व्‍यंजन शामिल थे। इससे पहले पीएम मोदी ने सभी बीजेपी सांसदों का आज आह्वान किया कि वे अपने भोजन में ज्‍वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज का खाना खायें और देश में भी इसके प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए जनांदोलन चलाएं। पीएम ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह आह्वान किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन शामिल थे। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बात हुई और प्रधानमंत्री ने सांसदों से सांसद खेल स्पर्धा आयोजित करने को भी कहा। संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने अगले साल जनवरी से अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। माना जा रहा है कि भारतीय संसद में मोटे अनाज का भोज रखे जाने की एक वजह यह भी है। मोटे अनाज का भारत में बड़े पैमाने पर उत्‍पादन होता है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -