Posted by : achhiduniya 05 December 2022

मध्य प्रदेश पन्ना:- {प्रतिनिधी} प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना में गीता जयंती के पावन पर्व पर गीताज्ञान की जीवन में उपयोगिता के सुन्दर विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी सीता बहिनजी ने गीता ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता सर्व शास्त्रमई शिरोमणि है। गीताज्ञान हमारा जीवन बने, गीता से हम जुड़े रहें और गीताज्ञान दाता हमारे लिए छत्र छाया बन जाए इन्हीं शुभकामनाओं के साथ श्रीमद्भगवत गीता पूरे जनमानस के लिए स्वयं परमात्मा द्वारा वरदान रूप में प्राप्त ज्ञान सरिता है, ज्ञान गंगा है। गीता हमें एकजुटता सिखाती है। सहयोग, समन्वय सिखाती है तो जीवन को सदैव कर्म में 
प्रयासरत रखना सिखाती है। परमपिता परमात्मा की याद एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में ब्रह्माकुमारी सीता बहिनजी ने कहा जब मनुष्य किंकत्र्तव्यविमूढ़ हो जाता है, तो गीता उसे जीवन में कत्र्तव्यबोध को जागृत कर सन्मार्ग पर अग्रसर करती है। गीता ही एकमात्र ऐसा शास्त्र है जिसमें भगवानुवाच शब्द का प्रयोग हुआ है अर्थात् यह स्वयं परमात्मा द्वारा दिया हुआ सच्चा ज्ञान है, परन्तु आज हम गीता के भगवान ज्योति बिन्दु परमपिता परमात्मा को भूल गए हैं, जो परमधाम का वासी है और आज यह गति हुई कि, चारों ओर पापाचार, दुराचार और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कार्यक्रम में के.एन. पाण्डेय प्राचार्य महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामसुफल शास्त्री, श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, श्रीमती मंजूलता जैन, श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी एवं श्रीमती आरती पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने कार्यक्रम की सराहना की गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -