Posted by : achhiduniya 28 December 2022

बीते 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए आम आदमी पार्टी ने 250 सीटों में से 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी 104 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार के बाद अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए बीजेपी ने मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पहले बयान जारी कर बीजेपी की ओर से कहा गया था कि वो दिल्ली मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी,लेकिन अब इस चुनाव के लिए उसने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस 
पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि ये लोग हर गलत काम करते हैं। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी मेयर का चुनाव लड़ने को लेकर शुरू से कभी हां कभी ना कर रही थी। इनके यहां डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट एक विभाग है, और ऑपरेशन लोटस उसी का इजाद किया हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की दूसरी पार्टी के विधायकों और पार्षदों को खरीदकर सरकार बनाने की कोशिश हमेशा जारी रहती है इस बार भी यह कोशिश करेंगे, लेकिन इस बार वो दिल्ली 
वालों के सामने एक्सपोज हो गए। आप विधायक ने कहा कि इस बार दिल्ली वालों ने बीजेपी को विपक्ष में बैठने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी ये लोग कोशिश करेंगे कि कहीं से कोई पार्षद खरीदें या किसी को कोई लालच दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो मौका आपने अरविंद केजरीवाल के सिपाहियों को दिया है। हम लोग दिल्ली को चमकाएंगे और साफ-सुथरा करेंगे। इस बार मेयर, डिप्टी मेयर हमारा बनेगा, और सरकार भी। बीजेपी ने शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। वहीं राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी जिसके पास सबसे अधिक संख्या में पार्षद हैं, उन्होंने शैली ओबरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार चुना है। जबकि आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद की दौड़ में शामिल किया गया है। शैली ओबरॉय पूर्वी पटेल नगर से और मोहम्मद इकबाल चांदनी महल से पार्षद हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -