Posted by : achhiduniya 23 December 2022

कोई भी व्यक्ति किसी न किसी कारण से जुर्म व अपराध करता है,इसमें उसकी परिस्थितियां या मानसिकता विशेष रूप से जिम्मेदार होती है। कैदियो की जेल की जिंदगी पर किए गए तमाम रिसर्च से पता चलता है कि जीवनसाथी के साथ कुछ निजी पल बिताने की वजह से कैदी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होता है। उसकी परिवार के साथ बॉन्डिंग बेहतर होती है और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। आधुनिक दुनिया की जेलों में कैदियों के प्राइवेट स्पेस में पार्टनर से मिलने की अनुमति दी गई है। ये देश हैं:-कनाडा, जर्मनी, रूस, स्पेन, बेल्जियम, सऊदी अरब, डेनमार्क, अमेरिका के कुछ राज्य और इस्राइल. यहां तक कि कुछ देशों में समलैंगिकों को 
भी ये अधिकार मिले हैं। अमेरिका के राज्यों में कैदियों को उनके जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने का मौका दिए जाने के बाद जेल में हिंसा की घटनाओं में कमी आई। इसको लेकर 2012 में एक अध्ययन किया गया था, जिसके मुताबिक कैदियों के लिए जीवनसाथी से अकेले में मिलने का मौका एक शानदार प्रोत्साहन था। इस लालच में वह बेहतर व्यवहार करते थे। यूरोप के बेल्जियम में कैदी अगर किसी से अकेले में मिलना चाहता है तो इसके लिए उसके पास लीगल 
पार्टनर होना जरूरी है। ऐसा होने पर कैदी को एक नितांत प्राइवेट जगह उपलब्ध करा दी जाती है। कानून के मुताबिक एक कैदी महीने में एक दिन दो घंटे के लिए प्राइवेट जगह पर अपने पार्टनर से मिल सकता है।  वेबसाइट vice.com की लेख में एक महिला कैदी फ्लोरेंस बदला हुआ नाम का जिक्र किया गया है। फ्लोरेंस को जेल में हर माह 4-4 घंटे के लिए अपने बॉयफ्रेंड से प्राइवेट जगह में मिलने की अनुमति थी। इस लेख में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने को लेकर फ्लोरेंस की बेचैनी का जिक्र 

है। वह किस तरह इस मुलाकात के लिए अपने चेहरे पर मेकअप करती हैं और फिर एक-एल का इंतजार करती हैं। ब्रिटेन की जेल में कैदियों को अपने पार्टनर से निजी जगहों पर मिलने की अनुमति नहीं होती। बल्कि कुछ कैदियों को हर 14 दिन में एक दिन के लिए परिवार से मिलने के लिए घर जाने की  अनुमति दी जाती है।  हालांकि व्यवहारिक तौर पर ऐसा बहुत कम होता है। अधिकतर उन कैदियों को घर जाने की अनुमति मिलती हैं जिनके साथ अपेक्षाकृत कम रिस्क रहता है। तकनीकी भाषा में इसे दांपत्य जीवन का अधिकार कहा जाता है। हर पति या पत्नी का यह अधिकार है वह अपने जीवनसाथी के साथ रहे। इसी अवधारणा पर जेल के कैदियों को एकांत में अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल बिताने का मौका दिया जाता है। इसके पक्ष में अक्सर कई तर्क दिए जाते हैं।  तमाम रिसर्च में दावा किया गया है कि इससे कैदी के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह भी कहा जाता है कि एक जीनवसाथी का यह अपने पार्टनर के साथ निजी पल बिताना मौलिक अधिकार है। दरअसल कैदियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के मानक में भी इस चीज को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -