Posted by : achhiduniya 01 December 2022

जवान हो या व्रद्ध,महिला हो या पुरुष आजकल सभी में जोड़ो के दर्द,हड्डियों से कड़कड़ाहट की आवाज आना विटामिन डी की कमी के लक्षण है जिसे समय रहते दूर किया जा सकता है। भारत में करीब 70% लोग विटामिन डी की कमी से ग्रसित हैं। जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी से कई रोग हो सकते हैं, जैसे हड्डियों का कमजोर होना, हड्डियों से संबंधित अन्य बीमारी, इम्यून सिस्टम कमजोर होना आदि.. खान-पान की कुछ ऐसी चीजों से आप विटामिन डी डेफिशियंसी यानी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। 
विटामिन डी का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। वैसे तो धूप से ही विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है, जिसे सनशाइन विटामिन डी कहा जाता है। अन्य स्त्रोतों से भी इस कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते है विटामिन डी की कमी को पाने के कुछ बेहतरीन विकल्प ऑरेंज जूस विटामिन सी से भरपूर तो होता ही है, साथ ही यह विटामिन डी की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। पैक्ड जूस की जगह घर पर ही संतरे का जूस निकालें और रोज पिएं। 
इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। ज्यादातर साबुत अनाज की तरह दलिया भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा ओट्स जरूरी खनिजों और विटामिन से भरपूर होते हैं। सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़ियां खाने से विटामिन डी की कमी पूरा किया जा सकता है। ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है, उनके लिए सोया से बने उत्पाद अच्छा विकल्प हैं। अंडे का सफेद वाला हिस्सा विटामिन डी से भरपूर होता है। अंडे खाने से हमें अपने लिए आवश्यक मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है। ये उनके लिए अच्छा है जो किन्हीं कारणों से दूध नहीं पीते हैं।  मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में 

विटामिन डी होता है। अलग-अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है। मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं,इसलिए विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और तांबा जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं। मशरूम कई तरह के होते हैं, प्राकृतिक धूप में सुखाए जाने वाले मशरूम को चुनना हमेशा बेहतर होता है। गाय का दूध विटामिन डी का रिच सोर्स होता है। हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो फैट मिल्क की जगह लोगों को फुल क्रीम मिल्क पीना चाहिए, जिसमें 

विटामिन डी और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। दही को विटामिन डी का अभिन्न सोर्स माना जाता है। रोज-रोज अगर दही न खाया जा सके तो इसकी लस्सी या छाछ बनाकर पिया जा सकता है। यह स्वादिष्ट तो होगी ही, साथ ही दही के पूरे फायदे भी मिलेंगे। सोया मिल्क में भी गाय के दूध की तरह विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इस दूध को आप चाहें तो ऐसे भी पी सकते हैं या फिर डॉक्टर की सलाह से इसमें कोई भी फ्लेवर ऐड कर सकते हैं, जिसमें विटामिन डी हो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -